{"_id":"5b82dd0442c79246730f55f9","slug":"sisters-save-their-brother-on-wrist-defense-formula","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में भाई की कलाई में राखी बांधती बालिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में श्रावणी उपाकर्म और रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने गंगा घाटों, मंदिरों और घरों में सामूहिक रूप से जनेऊ धारण किए। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा। उत्तराखंड परिवहन निगम ने भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनों को मुफ्त बस सेवा दी थी।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के घंटेश्वर, लक्ष्मी नारायण, सेरादेवल समेत कई मंदिरों में श्रावणी उपाकर्म हुआ। यहां लोगों ने जनेऊ धारण किए। मंदिरों में सुबह से ही लोगों का तांता लगा था। राष्ट्रीय सेविका समिति की सदस्यों ने 55वीं वाहिनी एसएसबी के अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी। इस दौरान उप कमांडेंट माधव चंद्र घोष, समिति की अध्यक्ष रेखा जोशी, उमा पांडे, नम्रता बोहरा, प्रीति रावल, भावना लोहनी, सुशीला उपाध्याय, ज्योति धामी, मीनू पुनेड़ा, अनीता जोशी आदि मौजूद थीं। बेटी बचाओ अभियान की जिला संयोजक हेमा थलाल, सीता सोराड़ी, माला सौन आदि ने डीएम सी रविशंकर, एसडीएम संतोष कुमार पांडेय और स्टेडियम के आवासीय छात्रावास के विद्यार्थियों को राखी बांधी। पीएनएफ स्कूल के बच्चों ने कोतवाली में पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के बच्चों ने 16 कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों, अधिकारियों को राखी बांधी।
विज्ञापन
नाचनी। यहां बहनों ने रातीगाड़ में सड़क बंद होने से फंसे आईटीबीपी 14वीं वाहिनी के जवानों को राखी बांधी। राजकीय इंटर कॉलेज तेजम के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पौधों को राखी बांधी।
विज्ञापन
थल। रामगंगा तट पर पुरोहित हरीश चंद्र उपाध्याय से करीब सौ लोगों को जनेऊ धारण कराया। इस दौरान शिव मंदिर के पुजारी मथुरा दत्त भट्ट, गिरीश दत्त भट्ट, केशव दत्त भट्ट, गणेश दत्त भट्ट, गोविंद भट्ट, डीके भट्ट, दामोदर भट्ट, हरिशंकर भट्ट, भाष्कर भट्ट आदि थे।
डीडीहाट। एसएसबी की 11वीं वाहिनी के अधिकारियों और जवानों को महिलाओं, प्राथमिक पाठशाला डीडीहाट के बच्चों ने राखी बांधी। प्रभारी सेनानायक नीरज जोशी ने सभी को उपहार दिए।
गंगोलीहाट। महाकाली मंदिर, पाताल भुवनेश्वर, चामुंडा मंदिर, अंबिका मंदिर समेत कई मंदिरों और घरों में सामूहिक रूप से जनेऊ धारण किए गए।
गणाईगंगोली/बेड़ीनाग। गणाईगंगोली के सेराघाट में सरयू नदी में सामूहिक रूप से जनेऊ धारण किए गए। बेड़ीनाग में भी रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया।
मुनस्यारी। राजकीय महाविद्यालय और विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने आईटीबीपी के जवानों को राखी बांधी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजुला चंद, विवेकानंद के प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा मौजूद थे।
झूलाघाट। क्षेत्र के लोगों ने महाकाली नदी के किनारे लाटेश्वर मंदिर में उपाकर्म संस्कार किया। ऋषियों का तर्पण करते हुए हवन यज्ञ किया। पंडित पूर्णांनंद पंत और पंडित गिरधारी ने पूजा कराई। पुरानी जनेऊ को नदी में प्रवाहित करने के बाद नई जनेऊ धारण की गई। दिन भर चले कार्यक्रम में बेनीराम तिवारी, मोतीराम कलखुड़िया, हरिबल्लभ भट्ट, भुवन पंगरिया, बलदेव गड़कोटी आदि मौजूद थे।
धारचूला। 11वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों को धारचूला विवेकानंद विद्या मंदिर, रामावि गुंजी की बालिकाओं ने राखी बांधी। झूलापुल में तैनात भारतीय पुलिस और नेपाल के जवानों ने एक साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। नेपाल सशस्त्र प्रहरी के सहायक उपनिरीक्षक कर्ण बहादुर धामी, महिला आरक्षी लक्ष्मी चंद, नेपाल पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण दत्त भट्ट, महिला आरक्षी राजू सेट्टी, एसएसबी की ओर से सहायक कमांडेंट इमानुअल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक नवल शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह आदि थे।