{"_id":"671299e3f92eb47d690895e7","slug":"sick-woman-from-jumma-village-was-carried-to-the-hospital-on-her-back-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-119250-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जुम्मा गांव की बीमार महिला को पीठ पर रखकर पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जुम्मा गांव की बीमार महिला को पीठ पर रखकर पहुंचाया अस्पताल
Fri, 18 Oct 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
बीमार महिला को पीठ पर रखकर अस्पताल ले जाते पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पवन धामी। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। मानसून काल समाप्त हुए एक माह का समय हो चुका है लेकिन सीमांत के लोगों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। मूसलाधार बारिश से बंद धारचूला के ऐलागाड़-जुम्मा सड़क के नहीं खुलने से ग्रामीणों को मरीजों को पीठ पर रखकर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने एक बीमार महिला को पीठ पर रखकर सड़क के दूसरी ओर पहुंचाया। जुम्मा मोटर मार्ग अभी तक नहीं खोला गया है। यहां के लोगों को पैदल आवागमन करना पड़ रहा है। जरूरी खाद्यान्न वस्तुओं सहित रसोई गैस सिलिंडर तक लोगों को कंधों पर ढोना पड़ रहा है।
किसी के बीमार पड़ने पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना कठिन हो रहा है। जुम्मा के तोक पनियार गांव निवासी ज्यूता देवी पत्नी सुंदर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। सड़क बंद होने से परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले जा पा रहे थे। शुक्रवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पवन धामी ने उन्हें पीठ पर रखकर ध्वस्त सड़क के दूसरी ओर पहुंचाया। इसके बाद वहां से वाहन से उन्हें संयुक्त अस्पताल धारचूला पहुंचाया गया। पवन धामी ने बताया कि यह सड़क आपदा काल में ध्वस्त हो गई थी।
अभी तक सड़क का सुधार नहीं होने के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा है कि शीघ्र इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।