फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shiksha Mitras asked the reason for not adjusting

Pithoragarh News: शिक्षा मित्रों ने समायोजित नहीं करने का कारण पूछा

Wed, 07 Aug 2024 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 07 Aug 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitras asked the reason for not adjusting
चंपावत। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत टीईटी प्रथम उत्तीर्ण और डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षा मित्र संगठन ने का कहना है कि किस आधार पर मानदेय पर कार्यरत 186 शिक्षामित्रों को समायोजन से वंचित किया गया है। उनका कहना है उत्तराखंड राज्य के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में विगत 24 वर्षो से वर्तमान तक अल्प मानदेय पर कार्यरत 186 शिक्षामित्र टीईटी उत्तीर्ण और डीएलएड प्रशिक्षित है। उनका समायोजन सहायक अध्यापक प्राथमिक के पद पर होना है।
विज्ञापन

शिक्षा मित्र संगठन का कहना है कि प्रदेश में 31 मार्च 2019 के बाद मानदेय पर आधारित शिक्षा मित्र और औपबंधिक शिक्षा मित्र दोनों को ही प्राथमिक शिक्षक की सीधी भर्ती में आवेदन कर नियमित नियुक्ति दिए जाने का प्रावधान किया गया है। बावजूद इसके 31 मार्च 2019 के बाद टीईटी उत्तीर्ण 306 औपबंधिक शिक्षा मित्रों का समायोजन बिना बेसिक शिक्षा नियमावली संशोधित किए सात जनवरी 2022 को बिना किसी आधार के समायोजित किया गया।
विज्ञापन

टीईटी उत्तीर्ण और डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षा मित्र संगठन उत्तराखंड के अध्यक्ष विद्याधर जोशी का कहना है कि एक ही राज्य में दो संविधान दो प्रावधान लागू किए गए हैं। एक समान कार्य, एक समान पद, एक समान शैक्षिक अर्हता, एक ही नियमावली से आच्छादित होने के बावजूद भी एक शिक्षा मित्र को नियमित नियुक्ति और एक शिक्षा मित्र को अल्प मानदेय किस आधार पर दिया जा रहा है। टीईटी उत्तीर्ण और डीएलएड प्रशिक्षितों का कहना है कि उनकी समस्या का संज्ञान लेकर समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed