फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sheetal, the daughter of the mountain, conquered Tibet's Mount Cho Ayu.

Pithoragarh News: पहाड़ की बेटी शीतल ने तिब्बत की माउंट चो आयु की फतह

Fri, 11 Oct 2024 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 11 Oct 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Sheetal, the daughter of the mountain, conquered Tibet's Mount Cho Ayu.
तिब्बत की माउंट चो आयु पर तिरंगा फहराती पिथौरागढ़ की पर्वतारोही शीतल। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की प्रसिद्ध पर्वतारोही शीतल ने नेपाल और चीन के मध्य तिब्बत स्थित 26,864 फुट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर जिला, प्रदेश के साथ ही देश का नाम रोशन किया है। वह दुनिया की छठी सबसे ऊंची चोटी पर सफलतापूर्वक पहुंचीं हैं।
विज्ञापन

माउंट चो आयु चोटी फतह करने के लिए शीतल ने पांच सितंबर को अभियान शुरू किया। नेपाल के काठमांडो पहुंचने के बाद उन्होंने चीन के वीजा के लिए आवेदन किया लेकिन उन्हें इसके लिए 20 दिन का इंतजार करना पड़ा। किसी तरह वीजा मिला और शीतल 24 सितंबर को बेस कैंप पहुंचीं। आठ अक्तूबर की सुबह आठ बजे उन्होंने माउंट चो आयु की चोटी फतह कर यहां तिरंगा लहराते हुए देश का मान बढ़ाया। शीतल पूर्व में विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर भी तिरंगा फहरा चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन

एवरेस्ट से 20 किमी दूर है माउंट चो आयु

माउंट चो आयु एवरेस्ट से 20 किमी दूर पश्चिम की ओर महालंगुर हिमालय के खुम्बू उपखंड का सबसे ऊंचा शिखर है। शिखर के दक्षिण में दर्रा है, जो तिब्बत और खुम्बू घाटी के बीच व्यापार का प्रमुख मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्वत सी मजबूत हैं महिलाएं

पिथौरागढ़। प्रसिद्ध पर्वतारोही शीतल ने कहा कि यह जीत उनकी अकेले की नहीं बल्कि देश की हर महिला की है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं और बेटियां खुद पर विश्वास कर आगे बढ़ें तो हर मुकाम हासिल कर सकती हैं। पहाड़ की बेटियों की ही देख लीजिए दुरूह हालात में भी हर मुश्किल को आसानी से पार कर लेती हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed