फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Seven Ayurvedic doctors' affiliation ended

सात आयुर्वेदिक डॉक्टरों की संबद्धता समाप्त

Thu, 13 Apr 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 13 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Seven Ayurvedic doctors' affiliation ended
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून में संबद्ध किए गए इस जिले के सात आयुर्वेदिक डॉक्टरों की संबद्धता शासन ने समाप्त कर दी है। इन सभी डॉक्टरों को अब मूल अस्पतालों में ज्वाइनिंग देनी होगी। उत्तराखंड शासन के सचिव हरबंस सिंह चुघ ने 10 अप्रैल को जारी आदेश में इन डॉक्टरों की संबद्धता समाप्त कर दी। अब तक इन डॉक्टरों का वेतन तो पिथौरागढ़ से निकल रहा था और यह सभी देहरादून में ड्यूटी दे रहे थे। यह मामला पिछली सरकार के समय भी काफी उछला था। क्योंकि सात आयुर्वेदिक अस्पतालों में डॉक्टर न होने के कारण ताले लग गए थे।

विज्ञापन


शासन के सचिव चुघ ने आयुर्वेदिक निदेशक, आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति को भेजे पत्र में कहा है कि विभाग में अब किसी भी कर्मचारी और अधिकारी को संबद्ध नहीं किया जाएगा और तत्काल प्रभाव से यह व्यवस्था समाप्त हो गई है। सूत्रों के अनुसार अब तक आयुर्वेद विश्वविद्यालय में संबद्ध सातों डॉक्टरों को विश्वविद्यालय ने अपने यहां से कार्यमुक्त कर दिया है। इनमें घाट, जजुराली, खतेड़ा, अलगड़ा, डीडीहाट, देवीसूना और गर्खा के अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर शामिल हैं। घाट और जजुराली के डॉक्टर वर्ष 2013 में और खतेड़ा, अलगड़ा, डीडीहाट, देवीसूना, गर्खा के डॉक्टर जून 2016 में आयुर्वेद विश्वविद्यालय में गए थे।
विज्ञापन


पिछली सरकार ने भी इन डॉक्टरों को मूल अस्पतालों में जाने के आदेश दिए थे, लेकिन किसी ने भी इस आदेश का पालन नहीं किया। इस मामले में पूर्व जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने भी शासन को पत्र लिखा था। अब उम्मीद की जा रही है कि डॉक्टरों के वापस आने से अस्पतालों के ताले खुल जाएंगे। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. जीसीएस जंगपांगी ने बताया कि सभी डॉक्टरों को विश्वविद्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया है। यदि कोई डॉक्टर अपने मूल अस्पताल में नहीं जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed