{"_id":"5a3946564f1c1baa268b4c9d","slug":"seed-of-pithoragarh-s-only-generic-drugstore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ की एकमात्र जेनरिक दवा की दुकान सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ की एकमात्र जेनरिक दवा की दुकान सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जेनरिक दवा की दुकान को सीज करने की कार्रवाई करते प्रशासन के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के पास स्थित जेनरिक दवा की एकमात्र दुकान को मंगलवार को प्रशासन ने सीज कर दिया है। प्रशासन को इस दुकान के संचालन के तरीके को लेकर आपत्ति है और यह भी कहा गया है कि दुकान को लेकर कई लोगों ने शिकायत की थी। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर के नेतृत्व में आई टीम ने दुकान को सीज किया। एडीएम ने दुकान में उपलब्ध दवाओं की भी चेकिंग की। अब दुकान की सारी दवाओं की सूची तैयार की जाएगी। उसके बाद प्रशासन अपने तरीके से दुकान का खुद संचालन करेगा।
विज्ञापन
जेनरिक दवा की यह दुकान दो वर्ष पहले खुली थी। इसका संचालन जिला रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से किया जा रहा था। दोपहर बाद दुकान में पहुंचे तहसीलदार घनश्याम ने कहा कि दुकान के संचालन के तरीकों को लेकर लोगों की शिकायतें आने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
इधर, दुकान का संचालन कर रहे रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों को प्रशासन के इस कदम पर सख्त नाराजगी है। कहा कि दुकान की चेकिंग करने के बारे में पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई। इस दुकान से सस्ती कीमत में गरीबों को दवाएं मिल रही थी। सीज होने के बाद दुकान बंद हो गई। हालांकि इसमें ग्राहकों की संख्या अपेक्षाकृत बहुत कम रहती है।
विज्ञापन