फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SDM Manjeet Singh inspected disaster affected areas in dharchula pithoragarh

Pithoragarh: एसडीएम ने पांच किलोमीटर पैदल चलकर आपदाग्रस्त इलाकों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों का सुना दर्द

Sat, 27 Jul 2024 04:31 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 27 Jul 2024 04:31 PM IST
सार

धारचूला में पिछले दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में सड़क, पानी और बिजली की दिक्कतें होने से ग्रामीणों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम मंजीत सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया।

विज्ञापन
SDM Manjeet Singh inspected disaster affected areas in dharchula pithoragarh
एसडीएम मंजीत सिंह ने किया आपदाग्रस्त इलाकों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में पिछले दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण ग्राम पंचायत जुम्मा के कुला, रूदीला, पनियार, खिचआड़, इशू आदि विभिन्न इलाकों में सड़क, पानी और बिजली की दिक्कतें होने से ग्रामीणों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम मंजीत सिंह ने शुक्रवार को पांच किलोमीटर पैदल चलकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ित ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और हरसंभव मदद करने का आवाश्वन दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- कुमाऊं में बारिश जारी: गढ़वाल में भारी बारिश से डूबा तराई-भाबर, पहाड़ी से मलबा आने से सड़क बंद, जानिए पूरा हाल
विज्ञापन


इसके साथ ही संबधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र कार्य कर ग्रामीणों को राहत देने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पवन धामी और सामाजिक कार्यकर्ता ने एसडीएम को गांव में पिछले तीन सप्ताह से बिजली नहीं होने, सड़क बंद और कुछ ग्रामीणों के खतरे की जद में भवन सहित अन्य समस्याएं एसडीएम के सामने रखी। इस दौरान पीएमजीसीआई के एई किशन ऐरी, जेई विपिन कंडवाल,सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed