फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Scooty accident in Bin: PWD worker dies

बिण में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त: लोनिवि कर्मी की मौत, एक घायल

Fri, 02 Feb 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Scooty accident in Bin: PWD worker dies
हिमांशु भट्ट (फाइल)
पिथौरागढ़। बिण के पास एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें प्रांतीय खंड लोनिवि में कार्यरत और लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम स्कूटी वाहन संख्या यूके 05 ई 2036 से प्रांतीय खंड लोनिवि में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात हिमांशु भट्ट (24) पुत्र स्व. देवी दत्त भट्ट हाल निवासी कासनी मूल निवासी भाटीगांव और बिण निवासी 17 वर्षीय मयंक सिंह दिगारी पुत्र जीवन सिंह दिगारी जिम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सक ने हिमांशु भट्ट को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल मयंक दिगारी को भी गंभीर चोट आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन


लोनिवि कर्मियों ने जताया शोक
पिथौरागढ़। प्रांतीय खंड लोनिवि में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात और लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हिमांशु भट्ट के निधन पर लोनिवि कर्मियों दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष चंद्र सिंह रौतेला, जिलामंत्री योगेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष नवीन चंद्र, संगठन मंत्री धाम सिंह कोरंगा, संयुक्त मंत्री ललित मोहन पुनेड़ा, संजय पांडेय, गणेश सिंह रावत, किशन सिंह कार्की, मोहन सिंह मेहता, प्रताप सिंह कार्की, प्रमिला आर्या, प्रवीन इटवाल, गिरीश चंद्र जोशी, निर्मल सिंह, बिशन सिंह, नरेंद्र गैड़ा, ठाकुर सिंह धामी, भूपेंद्र सिंह महर, तेज सिंह महरा, गिरीश चंद्र आर्या, संजय कापड़ी,योगेश कुमार सहित कई लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed