फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   School was built for the disabled, engineering college is running

Pithoragarh News: दिव्यांगों के लिए बना था विद्यालय, चल रहा इंजीनियरिंग कॉलेज

Thu, 30 Nov 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 30 Nov 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
School was built for the disabled, engineering college is running
पिथौरागढ़ केएनयूजीआईसी के पास बना दिव्यांग आवासीय विद्यालय। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ केएनयू जीआईसी में करोड़ों की लागत से बनाए गए दिव्यांग विद्यालय के उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हुई। विद्यालय भवन बनने के बाद एक दिन भी इसमें विद्यालय का संचालन नहीं हुआ। वर्तमान में इसमें सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के मामले में हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान लेने के बाद केएनयू जीआईसी भी चर्चाओं में आ गया है। इसका कारण है कि वर्तमान में केएनयू जीआईसी में ही इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। इसी परिसर में दिव्यांगों के लिए वर्ष 2007 में बने दिव्यांग आवासीय विद्यालय का आज तक संचालन शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस परिसर में करीब आठ साल तक नवोदय विद्यालय चला। इसके बाद वर्तमान में सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जिस उद्देश्य से दिव्यांग आवासीय विद्यालय बनाया गया वह उद्देश्य पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
किन कारणों से दिव्यांग विद्यालय का संचालन नहीं हो पाया, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। इस संबंध में केएनयू जीआईसी के प्रधानाचार्य से भी बात की जाएगी। - अशोक कुमार जुकरिया, सीईओ पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed