फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   School opened with liquor shop

स्कूल के पास खोल दी शराब की दुकान

Fri, 05 May 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कनालीछीना
ब्यूरो/अमर उजाला,कनालीछीना Updated Fri, 05 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
 School opened with liquor shop
शराब की दुकान - फोटो : अमर उजाला

राजकीय इंटर कॉलेज कनालीछीना से 100 मीटर से कम दूरी पर शराब की दुकान खोलने का अभिभावक संघ के पदाधिकारियों के साथ ही ग्राम प्रधानों ने भी विरोध किया है। जीआईसी के प्रधानाचार्य ने भी अपनी आपत्ति प्रशासन के सामने दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शुक्रवार से पीपली बैंड के पास देसी शराब की दुकान खुल गई है। हाइवे से शराब की दुकान हटाने के सुप्रीमकोर्ट के निर्णय से पहले ये दुकान कनालीछीना कस्बे में संचालित होती थी। जीआईसी कनालीछीना के अभिभावक संघ अध्यक्ष संजय सिंह भंडारी, कनालीछीना के प्रधान होशियार बिष्ट, सिरोली के प्रधान मनोज सिरोला, ख्वांतड़ी के प्रधान केदार सामंत, कापड़ीगांव की प्रधान पुष्पा भंडारी, रमेश पांडे, जनक सिंह सिरोला, मनोहर सिंह, जानकी देवी, कविता, विद्या देवी आदि ने एसडीएम डीडीहाट और जिला आबकारी अधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा है कि शराब की दुकान पॉलीटेक्निक कॉलेज, जीआईसी और एक निजी स्कूल के पास खोली गई है।
विज्ञापन


यह स्थान हाइवे से भी मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। इन लोगों ने दो दिन में शराब की दुकान न हटने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। उधर, जीआईसी कनालीछीना के प्रधानाचार्य केडी आर्या ने बताया कि उन्होंने कनालीछीना के तहसीलदार अनुज लाल के माध्यम से डीडीहाट के एसडीएम को पत्र भेजकर विद्यालय के पास शराब की दुकान खोलने पर आपत्ति दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed