{"_id":"5fb3fa048ebc3e9bce614e91","slug":"school-open-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4042781104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना नियमों को तहत खुले निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना नियमों को तहत खुले निजी स्कूल
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के स्कूल में ऑटो डिस्पेंसिंग मशीन से हाथ सैनिटाइज करते छात्र।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में कोरोना के चलते लंबे समय बाद निजी स्कूल खुल गए। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे बच्चों ने स्कूल की कक्षाओं में दूरी पर रहकर पढ़ाई की। हालांकि दीपावली, भैयादूज पर्व के कारण कई बच्चे पैतृक गांव गए हैं। इस कारण स्कूलों में छात्रों की 50 फीसदी ही उपस्थिति रही।
मार्च से बंद निजी स्कूलों को आठ माह बाद मंगलवार को खोला गया। इसमें हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं ने अपनी कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई की। बच्चों को कक्षाओं में उचित दूरी पर बैठाया गया। कक्षा में बैठे छात्रों को अपने दोस्तों से ही दूर बनानी पड़ी। इससे पूर्व सभी स्कूलों में कक्षाओं को सैनिटाइज किया गया। स्कूल में आने वाले प्रत्येक बच्चे की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हाथों को सैनिटाइज कराया गया। प्रत्येक छात्र से मास्क पहनने की अपील की गई। स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगा दत्त जोशी, उपाध्यक्ष विप्लव भट्ट, सचिव नवीन कोठारी, खीम सिंह ने मल्लिकार्जुन, एशियन एकेडमी, ज्ञानदीप, स्प्रिंगडेल, निखिलेश्वर समेत कई स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ऑटो डिस्पेंसिंग मशीन से किया सैनिटाइज
पिथौरागढ़। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी में प्रत्येक कक्षाओं में प्रवेश से पूर्व छात्रों ने ऑटो डिस्पेंसिंग मशीन से हाथों को सैनिटाइज किया। हाईस्कूल में 168 और इंटर में 194 छात्रों की उपस्थिति रही। इससे पूर्व विद्यालय खुुलने पर स्टाफ ने कांफ्रेंस हॉल में सुंदरकांड का पाठ किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक पंत और प्रधानाचार्य मीनू भट्ट ने सभी से छात्रों से कोविड नियमों के तहत पढ़ाई करने की अपील की।