फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Saurabh Bahuguna said that former CM Harish Rawat and Yashpal arya were scared of contesting election 2024

Election 2024: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा बोले- चुनाव लड़ने से डर गए पूर्व सीएम हरीश रावत और यशपाल आर्या

Wed, 10 Apr 2024 06:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 10 Apr 2024 06:45 PM IST
सार

Election 2024: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों में भाजपा प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेगी। 

विज्ञापन
Saurabh Bahuguna said that former CM Harish Rawat and Yashpal arya were scared of contesting election 2024
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा  प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों में भाजपा प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस ने प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों में से तीन सीटों में डमी प्रत्याशी उठाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम हरीश रावत और यशपाल आर्या चुनाव लड़ने से डर गए हैं। हार के डर से दोनों ने चुनाव नहीं लड़ा। 

विज्ञापन


बुधवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पूरे देश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। राज्य की सभी पांच सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी प्रचंड मतों से जीत दर्ज कर रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुछ दिन पूर्व बयान दिया था कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो पूरे देश में आग लग जाएगी।
विज्ञापन


ये पढ़ें- उत्तराखंड लोक गायक का निधन: मशहूर पहाड़ी सिंगर प्रहलाद मेहरा का दिल का दौरा पड़ने से देहांत, यहां ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। महिलाओं को सशक्त और देश को सुरक्षित करने के लिए भाजपा लगातार कार्य कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस देश को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के नेता लगातार भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, जिला महामंत्री राकेश देवलाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed