फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Satish gets state-level miniature entrepreneur award

सतीश को राज्य स्तर का लघु उद्यमी पुरस्कार मिला

Fri, 19 Jan 2018 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 19 Jan 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
Satish gets state-level miniature entrepreneur award
पिथौरागढ़ के युवा उद्यमी सतीश चंद्र भट्ट को सम्मानित करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

जिले के युवा उद्यमी और मां कामाख्या इंडस्ट्रीज के मालिक सतीश चंद्र भट्ट को राज्य स्तर पर लघु उद्यमी पुरस्कार मिला है। पिछले वर्ष सतीश को जिला स्तर पर भी लघु उद्यमी पुरस्कार मिला था। 16 जनवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सतीश को यह पुरस्कार दिया। कहा कि अपने उद्योग के माध्यम से मडुवा और मक्के का आटा भी बाजार में लाने का प्रयास करें।

विज्ञापन


शिक्षित बेरोजगार सतीश ने वर्ष 2005 में मां कामाख्या इंडस्ट्रीज की स्थापना की और लोगों को हरिओम नाम से चक्की का आटा उपलब्ध कराना शुरू किया। 2015 में उन्होंने इस उद्योग का आधुनिकीकरण किया और नई मशीनों के माध्यम से गेहूं की पिसाई शुरू की। इस समय उनके उद्योग में 12 लोगों को रोजगार मिला है। अपनी पत्नी उषा भट्ट के साथ पुरस्कार प्राप्त करने देहरादून गए सतीश ने बताया कि पहाड़ पर यदि कोई व्यक्ति मेहनत और निष्ठा से काम करे तो उसे नौकरी के लिए इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह मानते ही कोई भी उद्यम तभी सफल होता है जब उसमें गुणवत्ता का ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन


उद्योग निदेशालय उत्तराखंड की तरफ से हर वर्ष उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। कार्यक्रम में उद्योग विभाग के निदेशक सुधीर नौटियाल और विधायक गणेश जोशी भी मौजूद थे। सतीश का नाम अब राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर के लघु उद्यमी पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा। उनको पुरस्कार मिलने पर कई लोगों ने खुशी जताई है। 43 वर्षीय सतीश ने बताया कि यहां के युवाओं को मन में निराशा का भाव नहीं लाना चाहिए। यदि वह अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ें तो कामयाबी जरूर मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed