फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sanskrit library opened after seeing Hindi-Sanskrit neglected

हिंदी-संस्कृत को उपेक्षित देखा तो खोल दिया संस्कृत पुस्तकालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit library opened after seeing Hindi-Sanskrit neglected
पीतांबर अवस्थी अपने पुस्तकालय में। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। अंग्रेजी शिक्षा के दौर में हिंदी और संस्कृत भाषा की उपेक्षा देखी तो पिथौरागढ़ जिले के एक शिक्षक ने अपने प्रयासों से घर में ही संस्कृत पुस्तकालय खोल दिया। आज से 17 साल पहले खोले गए पुस्तकालय में वर्तमान में 50 हजार से अधिक पुस्तकें हैं। पुस्तकालय में हिंदी के साथ-साथ कुमाऊंनी साहित्य को बढ़ावा देने के लिए तमाम साहित्यिक गतिविधियां सतत चलती रहती हैं।
विज्ञापन

बजेटी निवासी डॉ. पीतांबर अवस्थी ने युवा पीढ़ी में अंग्रेजी भाषा के प्रति अधिक लगाव और हिंदी एवं देवभाषा संस्कृत के प्रति उपेक्षा देखी तो उन्होंने हिंदी-संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने की ठान ली। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2003 में निजी प्रयासों से अपने मकान के दो कमरों में पुस्तकालय खोल दिया। ज्ञान प्रकाश नाम से खोले इस पुस्तकालय की शुरुआत 500 पुस्तकों के साथ हुई। इसके बाद युवा पीढ़ी में पुस्तकें पढ़ने का रुझान दिखा तो डॉ. अवस्थी का उत्साह भी बढ़ा। इसका सुखद परिणाम यह हुआ कि पांच सौ पुस्तकों से शुरू किए गए पुस्तकालय में सत्रह वर्षों में पुस्तकों की संख्या 50 हजार से अधिक पहुंच चुकी है। इनमें वेद, पुराण और उपनिषद ही नहीं देशभर के प्रमुख साहित्यकारों की हर तरह की किताबें उपलब्ध हैं। लेखन और पुस्तकालय को संवारने के लिए शिक्षक की नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले डॉ. अवस्थी अपना ज्यादातर समय पुस्तकालय में बिताते हैं।
विज्ञापन

डॉ. अवस्थी कहते हैं कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है। संस्कृत देव भाषा होने के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य की राजभाषा भी है। आज की पीढ़ी केवल अंग्रेजी के पीछे ही भाग रही है जबकि विश्व के तमाम देश ऐसे हैं जो केवल अपनी भाषा में ही बोलचाल सहित अन्य कामकाज करते हैं। वह कहते हैं कि हाशिये पर जा रही अपनी भाषाओं के प्रति हमारे भी कुछ दायित्व होने चाहिए। बताया कि हिंदी और संस्कृत भाषा के प्रति युवा पीढ़ी में लगाव बढ़ाने के लिए उन्होंने पुस्तकालय खोला है। डॉ. अवस्थी का कहना है कि लाइब्रेरी में नियमित काव्य और विचार गोष्ठियों के माध्यम से भी युवाओं में हिंदी साहित्य के प्रति रुझान पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकालय पर खर्च कर चुके 20 लाख से अधिक की राशि
डॉ. पीतांबर अवस्थी पुस्तकालय स्थापित करने से लेकर संचालन पर अब तक 20 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च कर चुके हैं। पुस्तकालय में पुस्तकों, समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के रखरखाव के लिए उन्होंने दो कर्मचारी भी नियुक्त किए हैं।
14 वर्षों से लगातार करा रहे काव्य और विचार गोष्ठियां
पुस्तकालय स्थापित करने के बाद साहित्य सृजन में जुटे डॉ. अवस्थी वर्ष 2007 से समसामयिक घटनाओं पर चर्चा, काव्य और विचार गोष्ठियों का आयोजन करा रहे हैं। इनमें नवांकुरों को मंच प्रदान किया जाता है। हिंदी के साथ-साथ कुमाऊंनी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए कुमाऊंनी काव्य गोष्ठी भी होती हैं।

11 पुस्तकें लिखी हैं, इनमें खंडकाव्य और काव्य संग्रह भी
डॉ. पीतांबर अवस्थी ने पंचप्रिया नाम से एक खंडकाव्य, परछाई काव्य संग्रह सहित अभियान एक दस्तावेज, बेटियां, जिंदगी जरूरी है, मासिक धर्म-अपवित्र क्यों, उत्तराखंड के परंपरागत जल स्रोत, हिमालय, पिताश्री के प्रिय भजन, स्तवनम के अलावा रोगनाशी जड़ी बूटियां विषय पर कुल 11 किताबें लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed