फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Saksham secured first position in the boys' category of 100 meter race

Pithoragarh News: 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सक्षम ने पहला

Sat, 19 Sep 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Saksham secured first position in the boys' category of 100 meter race
पाटी (चंपावत)। एमडी स्टेडियम जौलाड़ी में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पांचों एनपीआरसी के प्राथमिक वर्ग के कक्षा एक से पांच तक के 160 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने दौड़, लंबीकूद, कबड्डी और खो-खो में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश चंद्र पांडे रहे।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सक्षम ने पहला, संदीप ने दूसरा और मयंक ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में तनिष्का प्रथम, रिया द्वितीय और काव्या तृतीय रहीं।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सक्षम, मोहित और वीरेंद्र पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में तनिष्का ने पहला, आरुषि ने दूसरा और गरिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में विनय प्रथम, लक्की द्वितीय और मोहित तृतीय रहे। बालिका वर्ग में ईशिता ने पहला, रिया ने दूसरा और खुशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबीकूद के बालक वर्ग में योगेश प्रथम, वीरेंद्र द्वितीय और मोहित तृतीय रहे।

बालिका वर्ग में प्रियांशी ने पहला, तनिष्का ने दूसरा और बबीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम स्पर्धाओं में कबड्डी के बालक और बालिका दोनों वर्गों में न्याय पंचायत देवीधुरा विजेता रही। खो-खो के बालक वर्ग में न्याय पंचायत देवीधुरा और बालिका वर्ग में न्याय पंचायत रोलमेल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed