{"_id":"59b02cdb4f1c1bf77f8b4677","slug":"rural-villagers-are-moving-from-the-bridges","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक पुल से आवाजाही कर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक पुल से आवाजाही कर रहे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
जर्जर हालत में पहुंचा धपुवा नाले का पैदल पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत खसियाबाड़ा के धपुवा नाले पर बना पैदल पुल किसी भी समय गिर सकता है। पुल के एक हिस्से को मलबा गिरने के कारण नुकसान पहुंचा है। मजबूरी में गोरीपार जाने वाले लोग इसी पुल से आवाजाही कर रहे हैं। इसके अलावा दरांती, खसियाबाड़ा, मप्वालबाड़ा के लोग भी इसी पुल से आते-जाते हैं। पुल की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। हाल की आपदा से पुल को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। यह पुल धपुवा नाले पर बना है। यह नाला बारिश के मौसम में उफान पर रहता है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी बबलू लोहनी ने बताया कि पुल को खतरा होने की जानकारी तहसील आपदा नियंत्रण कक्ष को दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि पुल की शीघ्र मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा खतरा हो सकता है। उन्होंने मांग की कि पुल की मरम्मत की जाए। उन्होंने कहा कि धपुवा नाला पार करने के लिए अन्य कोई साधन न होने के कारण लोग मजबूरी में इसी पुल से आवाजाही कर रहे हैं। यह बेहद जोखिमभरा है।
विज्ञापन
इधर, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता महेश कुमार का कहना है कि पुल के जर्जर हालत में पहुंचने की जानकारी अब तक ग्रामीणों ने नहीं दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक टीम भेजकर पुल की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन