{"_id":"60edd4128ebc3eccca2e5177","slug":"rural-sweeming-pool-in-munsyari-pithoragarh-news-hld431067036","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में उछैती गांव के बच्चों ने नहाने के लिए पहाड़ी पर बनाया तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में उछैती गांव के बच्चों ने नहाने के लिए पहाड़ी पर बनाया तालाब
विज्ञापन
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। कोरोना काल मेें कई लोग बेकार बैठे रहे वहीं कुछ लोगों ने लॉकडाउन का सदुपयोग भी किया। गांवों में लोग बागवानी, जल संरक्षण और खेती में जुटे रहे। इनमें शामिल मुनस्यारी तहसील के उछैती गांव में बच्चों ने पहाड़ी ढलान में बहने वाले स्रोत का पानी एकत्र कर तालाब बना दिया। गांव के बच्चे इस तालाब में तैराकी सीख रहे हैं।
मुनस्यारी का उछैती गांव ऊंचाई पर बसा है। वहां पर नहाने के नदी या गधेरों में तालाब नहीं हैं। गर्मी में युवाओं को तालाब में तैरने की इच्छा होती थी। इसलिए गांव के युवा इंद्र सिंह बिष्ट और प्रदीप सिंह कोश्यारी आदि ने गांव के पास ही प्राकृतिक तौर पर बहने वाले स्रोत के पानी को एकत्र कर तालाब बनाने का निर्णय लिया।
उन्होंने लॉकडाउन में स्कूल बंद होने से घरों में ही रह रहे हाईस्कूल और इंटर कक्षाओं के छात्रों की मदद से बेकार बहने वाले प्राकृतिक जल स्रोत के पास ही चार-पांच फीट गहरा और 15 फीट लंबा तालाब बनाने का काम शुरू किया। पहाड़ी और ढलान वाली जमीन में स्वीमिंग पूल बनाना आसान नहीं था।
विज्ञापन
इसके बावजूद सभी युवाओं ने दो दिन में इसे तैयार कर लिया। इसमें अर्जुन, सूरज, पवन, विक्की, भरत, लक्ष्मण ने यह तालाब बनाने में सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि गर्मियों में पूरे गांव के बच्चे इस तालाब में नहाने के साथ तैराकी भी सीख रहे हैं।