फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rural Sweeming Pool in Munsyari

लॉकडाउन में उछैती गांव के बच्चों ने नहाने के लिए पहाड़ी पर बनाया तालाब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rural Sweeming Pool in Munsyari
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। कोरोना काल मेें कई लोग बेकार बैठे रहे वहीं कुछ लोगों ने लॉकडाउन का सदुपयोग भी किया। गांवों में लोग बागवानी, जल संरक्षण और खेती में जुटे रहे। इनमें शामिल मुनस्यारी तहसील के उछैती गांव में बच्चों ने पहाड़ी ढलान में बहने वाले स्रोत का पानी एकत्र कर तालाब बना दिया। गांव के बच्चे इस तालाब में तैराकी सीख रहे हैं।
विज्ञापन

मुनस्यारी का उछैती गांव ऊंचाई पर बसा है। वहां पर नहाने के नदी या गधेरों में तालाब नहीं हैं। गर्मी में युवाओं को तालाब में तैरने की इच्छा होती थी। इसलिए गांव के युवा इंद्र सिंह बिष्ट और प्रदीप सिंह कोश्यारी आदि ने गांव के पास ही प्राकृतिक तौर पर बहने वाले स्रोत के पानी को एकत्र कर तालाब बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

उन्होंने लॉकडाउन में स्कूल बंद होने से घरों में ही रह रहे हाईस्कूल और इंटर कक्षाओं के छात्रों की मदद से बेकार बहने वाले प्राकृतिक जल स्रोत के पास ही चार-पांच फीट गहरा और 15 फीट लंबा तालाब बनाने का काम शुरू किया। पहाड़ी और ढलान वाली जमीन में स्वीमिंग पूल बनाना आसान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद सभी युवाओं ने दो दिन में इसे तैयार कर लिया। इसमें अर्जुन, सूरज, पवन, विक्की, भरत, लक्ष्मण ने यह तालाब बनाने में सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि गर्मियों में पूरे गांव के बच्चे इस तालाब में नहाने के साथ तैराकी भी सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed