फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rupasiyabagad Power Project in Pithoragarh

Pithoragarh News: रुपसियाबगड़ में होगा 120 मेगावाट बिजली उत्पादन

Mon, 24 Jul 2023 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rupasiyabagad Power Project in Pithoragarh
पिथौरागढ़। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड की बैठक में मुनस्यारी स्थित रुपसियाबगड़ सिरकारी भ्योल 120 मेगावाट परियोजना की डीपीआर स्वीकृत हो गई है। भारत सरकार से अब इस परियोजना की स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन

निगम के अधिशासी अभियंता उमेश जोशी ने बताया कि 879.43 लाख रुपये की इस परियोजना में 40 मेगावाट की तीन टरबाइन लगाई जाएंगी। इस परियोजना से प्रतिवर्ष 529.12 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होगा। मुनस्यारी के लीलम मार्ग पर सांईभाट से करीब पांच किमी आगे गोरी नदी से रन ऑफ द रिवर परियोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए 29 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। भूमि हस्तांतरण का मामला देहरादून में वन विभाग के नोडल अधिकारी के पास पहुंच गया है। निगम के उप महाप्रबंधक केएल मित्तल ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही परियोजना को भारत सरकार से स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तांकुल परियोजना को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति
पिथौरागढ़। धारचूला के तांकुल में जल विद्युत निगम की प्रस्तावित 12 मेगावाट की रन ऑफ दि रिवर परियोजना को भारत सरकार की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। अधिशासी अभियंता उमेश जोशी ने बताया कि इस परियोजना की लागत 11842.76 लाख रुपये है। यह परियोजना सिमखोला गाड़ में बनाई जाएगी।

परियोजना के लिए तीन किमी लंबी नहर बनाई जाएगी। इसमें कुल 9.37 हेक्टेयर भूमि आ रही है। परियोजना से प्रतिवर्ष 70.72 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादित होगी। परियोजना की विधिवत स्वीकृति की कार्यवाही चल रही है। तांकुल परियोजना चीन सीमा से लगे क्षेत्र में है। परियोजना क्षेत्र वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से एक किमी की परिधि में आने के चलते निर्माण कार्य में देरी हो रही है। यदि दोनों परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद सफल रही तो पिथौरागढ़ जिले के साथ ही इसका उपयोग प्रदेश में बिजली की कमी को दूर करने में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed