{"_id":"5efccd4f8ebc3e43034b19d5","slug":"run-campaign-continuously-to-reduce-accidents-pithoragarh-news-hld3881872133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाने पर नाराज हुए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाने पर नाराज हुए डीएम
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद डीएम और एसपी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीएम ने में वाहन दुर्घटनाओं को कम करने एवं यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही तहसील स्तर पर सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से प्रभावी रूप से कार्य नहीं करने पर नाराजगी जताई। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत पुलिस, परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त निरीक्षण कर वाहन दुर्घटनाओं को शून्य करने के लिए लगातार अभियान चलाएं। सभी उपजिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत संबंधितों को नोटिस देकर एक सप्ताह में अवैध अतिक्रमण को हटाएं। जिलाधिकारी ने रोड सेफ्टी के मद्देनजर जिले में दो स्थानों गिनी बैंड व रांथी में चिह्नित ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण के लिए की गई कार्रवाई के संबंध में लोनिवि के अधिकारियों से जानकारी ली।
बैठक में सभी विभागाध्यक्षों से यातायात नियमों का पालन कराते हुए वाहनों को पार्किंग स्थल में ही पार्क करने को कहा। नगरपालिका क्षेत्र में खराब पड़े सीसीटीवी ठीक नहीं करने पर नाराजगी जताई और एक सप्ताह में सुचारु कराने के निर्देश पालिका को दिए। बैठक में उप जिलाधिकारी तुसार सैनी, ईई लोक निर्माण विभाग सीपी सिंह, विद्युत नितिन गर्खाल, मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, उपाध्यक्ष जिला व्यापार संघ जनक जोशी, टीएसआई दरबान मेहरा आदि उपस्थित रहे।