फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rudrapur won the title of open volleyball competition

Pithoragarh News: रुद्रपुर ने जीता ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब

Thu, 02 Nov 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 02 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Rudrapur won the title of open volleyball competition
कनालीछीना विकासखंड के गर्खा में चल रही राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के बाद वि
पिथौरागढ़। गर्खा में चल रही स्व. मनमोहन सिंह कन्याल स्मृति राष्ट्रीय ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता रुद्रपुर ने जीत ली है। रोमांचक मुकाबले में रुद्रपुर ने देहरादून को 25-23, 25-27, 25-20 और 25-20 से हराया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने किया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख कनालीछीना सुनीता कन्याल ने विजेता टीम रुद्रपुर को ट्रॉफी और 51,000 रुपये नकद और उपविजेता टीम देहरादून को ट्रॉफी और 25,000 रुपये की धनराशि दी। मैच में निर्णायक की भूमिका इंद्रजीत सामंत, किशोर शाह, विक्रम बिष्ट, बलवंत रावल, भुवनेंद्र भंडारी, शेखर कफलिया ने निभाई।
विज्ञापन

स्कोरर विरेंद्र कन्याल, निरंजन बिष्ट, गोपाल खोलिया, हरिमोहन कन्याल रहे। आंखों देखा हाल शिक्षक गोविंद भंडारी और मनोहर कन्याल ने सुनाया। वहां प्रतियोगिता के संयोजक महिमन कन्याल, सह संयोजक देवराज कन्याल, संतोष गोस्वामी, राजेंद्र बोरा, रविंद्र कन्याल, हिमांशु चुफाल, पंकज बोरा, पूरन पंत, सुरेंद्र सिंह कन्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed