फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roadway bus on the middle road

बीच सड़क पर पलटी रोडवेज बस

Sat, 03 Mar 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sat, 03 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Roadway bus on the middle road
पिथौरागढ़-धारचूला मार्ग पर खिरचना के पास सड़क पर पलटी बस - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ से धारचूला जा रही एक रोडवेज बस खिरचना के पास शुक्रवार अपरान्ह बीच सड़क पर पलट गई। बस में सवार तीन यात्रियों को मामूली चोट आई है। बस में चालक, परिचालक मिलाकर कुल 7 लोग थे। बस पलटने से पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। कई वाहन खिरचना से लौट गए।

विज्ञापन


यहां मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ से धारचूला जा रही रोडवेज बस शुक्रवार अपरान्ह करीब पांच बजे खिरचना के पास बीच सड़क पर पलट गई। सौभाग्य से बस खाई की तरफ नहीं गिरी। बस पलटने से उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बीच सड़क पर बस पलटने से पिथौरागढ़ से धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी जाने वाले वाहनों को खिरचना से लौटना पड़ा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी मनोज जोशी के अनुसार इस हादसे का मुख्य कारण सड़क का किनारे जमा मलबे का ढेर था। बाद में सीमा सड़क संगठन, पुलिस और प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत कर बस को रात 11 बजे सड़क से हटाया। तब जाकर इस सड़क पर यातायात सामान्य हो पाया। तहसीलदार आईबी मल्ल ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन को सड़क के किनारे जमा मलबे को हटाने के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed