फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roads to disaster affected areas should be opened soon BRO - Ajay Tamta

आपदा प्रभावित क्षेत्रों को जाने वाली सड़कों को शीघ्र खोले बीआरओ - अजय टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Roads to disaster affected areas should be opened soon BRO - Ajay Tamta
अजय टम्टा लोकसभा सांसद। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सांसद अजय टम्टा ने बीआरओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सड़क परिवहन मंत्री और रक्षा मंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में सांसद ने जिक्र किया है कि आपदा क्षेत्र की सड़कें खोलने में बीआरओ की गति बेहद धीमी होने से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और राहत कार्य करने में दिक्कत हो रही है। दोनों मंत्रियों को संबोधित पत्र में अजय टम्टा ने जौलजीबी-मदकोट, मुनस्यारी-धापा और निर्माणाधीन मुनस्यारी-मिलम सड़क को खोलने के लिए बीआरओ को निर्देशित करने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को भेजे पत्र में सांसद अजय टम्टा ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र में 17 और 18 जुलाई को मुनस्यारी, बंगापानी और धारचूला में जमकर कहर बरपाया। इस आपदा में कई लोग अकाल मृत्यु का ग्रास बने। कई घर पूरी तरह तबाह हो गए। सड़कें बंद होने से सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ को राहत कार्यों में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा बीआरओ हीरक परियोजना के तहत आपदाग्रस्त क्षेत्रों में को जाने वाले मुख्य सड़क जौलजीबी-मदकोट, मुनस्यारी-धापा-मिलम सड़क का निर्माण कर रहा है। इन सड़कों के नहीं खुलने से सीमांत के आपदा प्रभावितों को परेशानी हो रही है। बावजूद इसके बीआरओ इन सड़कों को खोलने में काफी देर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed