फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roads strewn with debris, luggage being carried on the back

Pithoragarh News: मलबे से पटीं सड़कें, पीठ पर ढो रहे सामान

Tue, 06 Aug 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 06 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Roads strewn with debris, luggage being carried on the back
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मंगलवार की शाम बदरा झमाझम बरसे। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते मलबा और बोल्डर आने से 20 सड़कों पर आवाजाही बाधित है। इसके चलते लोग पीठ पर जरूरी सामान ढोने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले के अधिकतर जगहों पर मंगलवार को आसमान बादलों से पटा रहा। शाम को पांच बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से काली, गोरी और सरयू का जलस्तर भी बढ़ गया है। थल-मुनस्यारी सड़क बनिक के पास मलबा आने से बंद रहा।
विज्ञापन

धापा-मिलम सड़क लीलम के पास कई दिनों से बंद है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की 18 सड़कें काफी समय से बंद होने के चलते ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वाहनों का संचालन ठप होने से लोगों को पैदल आवागमन करना पड़ रहा है। वाहन सेवा बाधित होने से जरूरी सामान भी गांवों तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। लोग जरूरत का सामान पीठ पर ढोने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह बादल, दिन में धूप, शाम को बारिश ने बढ़ाई ठंड



चंपावत। चंपावत मुख्यालय में हुई हल्की बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से चंपावत के कई इलाकों में जगह-जगह हल्की बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के समय में कुछ देर के लिए धूप खिली रही। शाम चार बजे बाद मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। संवाद

हादसे का सबब बने एनएच पर झुके पेड़
चंपावत। एनएच स्थित मानेश्वर में सड़क की ओर लटके 12 से अधिक पेड़ हादसों का सबब बने हैं। बारिश के चलते एनएच किनारे पहाड़ी से लटके पेड़ वाहनों के लिए बड़ा खतरा हैं।
जिले के मानेश्वर से मानेश्वर व्यू प्वाइंट तक सड़क के ऊपरी हिस्से में पहाड़ी से पेड़ नीचे की ओर लटक रहे हैं। इनमें कई पेड़ गिरने की कगार पर है। गिरीश सिंह, ललित जोशी ने कहा कि रोज सैकड़ों वाहन एनएच से गुजरते हैं। उन्होंने खतरा बने पेड़ों के निस्तारण की मांग की है। एनएच के सहायक अभियंता एनसी टम्टा ने बताया कि एनएच किनारे खतरा बने पेड़ों को वन निगम, वन विभाग और एनएच संयुक्त रूप से अभियान चलाएगा। संवाद

आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने पुलिस कर्मी : एसपी
टनकपुर(चंपावत)। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कोतवाली पुलिस कर्मियों से बरसात के मौसम में आपदा से निपटने के लिए हर समय अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं।

मंगलवार को एसपी ने बेहतर कार्य करने वाले तीन कर्मियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने आपदा से निपटने के लिए पुलिस टीमों को सतर्क रहने और कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय को विवेचनाओं का समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ शिव सिंह राणा, एसएसआई सुरेंद्र कोरंगा, एसआई नवल किशोर, एसआई दिलबर सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed