फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roads of millions flowing in the drains

नालियों में बह गई लाखों की सड़क

Sun, 15 Apr 2018 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Apr 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
Roads of millions flowing in the drains
नगर की सड़कों में जगह- जगह खुदे पड़े गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

नगर में निजी दूरसंचार कंपनियों की ओएफसी बिछाने के लिए काटी जा रही सड़क का खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है। लाखों खर्च कर बनाई गई सड़कें जगह-जगह नालियों में बह चुकी हैं। इन सड़कों के किनारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मलबे से पूरे नगर की नालियों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी है।

विज्ञापन


नगर में पिछले कई दिनों से निजी दूरसंचार कंपनियों की ओएफसी बिछाने के लिए सड़क काटने का काम चल रहा है। कंपनियां संपर्क मार्ग, जीआईसी रोड, बैंक रोड, घंटाकरण रोड, विजडम तिराहा रोड आदि की पटरियां काट चुकी हैं। इन कंपनियों ने लाइन बिछाने के बाद काटी गई सड़क का भराव कर छोड़ दिया है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद खोदी गई सड़कों की पटरी पर जमा मलबा सीधे नालियों में समा चुका है। इससे खोदी गई सड़कों के किनारे गड्ढे बन गए हैं। दूसरी ओर सड़कों के मलबे से पालिका की नालियां को नुकसान पहुंचा है। सड़कों की इस बदहाली से वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


दूर संचार कंपनियों को निर्धारित शर्तों पर ही सड़क काटने की अनुमति दी जाती है। इन कंपनियों से सड़कों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति ली है। जल्द ही नगर में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जाएगी। -नवीन जोशी, ईई, लोनिवि, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed