फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roads closed due to heavy snowfall in Darma Valley Dharchula

Road Closed: दारमा घाटी में भारी हिमपात से सड़कें बंद, BRO की टीम ग्लेशियर हटाने में जुटी

Mon, 03 Mar 2025 04:59 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 03 Mar 2025 04:59 PM IST
सार

दारमा घाटी के 14 गांवों में भारी हिमपात के कारण सड़कें पूरी तरह बंद हो गई हैं। बीआरओ की टीमें सड़कों से ग्लेशियर और बर्फ हटाने में जुटी हुई हैं। चलखूम में लगभग 40 मीटर लंबा और 10 मीटर ऊंचा ग्लेशियर आने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

विज्ञापन
Roads closed due to heavy snowfall in Darma Valley Dharchula
बीआरओ की टीमें सड़कों से ग्लेशियर और बर्फ हटाने में जुटी हुई हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के पास चीन सीमा से सटे दारमा घाटी के 14 गांवों में भारी हिमपात के कारण सड़कें पूरी तरह बंद हो गई हैं। बीआरओ की टीमें सड़कों से ग्लेशियर और बर्फ हटाने में जुटी हुई हैं। चलखूम में लगभग 40 मीटर लंबा और 10 मीटर ऊंचा ग्लेशियर आने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

विज्ञापन

बीआरओ की 67 आरसीसी ग्रेफ की टीम ने चलखूम ग्लेशियर प्वाइंट पर काम शुरू किया है। ओसी सौरव कुमार ने बताया कि मौसम अनुकूल रहा तो चार से पांच दिन में सड़क खोल दी जाएगी। इसके अलावा, ढाकर से दांतू की ओर भी भारी हिमपात हुआ है, जहां बीआरओ की दूसरी टीम बर्फ हटाने में लगी हुई है।

विज्ञापन

दारमा घाटी में पानी के स्रोत और नल जमने के कारण पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय मजदूर और सुरक्षाकर्मी बर्फ पिघलाकर पानी पीने को मजबूर हैं। भारी हिमपात के कारण 50 से अधिक मजदूरों की तबियत खराब हो गई है। 36 वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट की मेडिकल टीम ने बीमार मजदूरों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। दारमा दीलिंग सेवा समिति के अध्यक्ष करन सिंह ग्वाल ने आईटीबीपी के उच्च अधिकारियों से अनुरोध करने के बाद यह व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यास घाटी में भी भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो गई हैं। ग्राम बुदी, छियालेख, गर्ब्यांग, नपलचू और गुंजी के बीच सड़कों पर तीन फुट से अधिक बर्फ जमी है। बीआरओ की 65 आरसीसी ग्रेफ की टीम जेसीबी मशीन से सड़कें खोलने में लगी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम सही रहने पर तीन से चार दिन में सड़कें खोल दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed