{"_id":"5beda3f7bdec22694c3441b2","slug":"road-to-the-city-made-of-parking-space","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग स्थल बनीं शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग स्थल बनीं शहर की सड़कें
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की टकाना सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से पिथौरागढ़ नगर में जाम की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। नगर की सभी सड़कें पार्किंग स्थल बनती जा रही हैं। हालात यह हैं कि सड़कों पर राहगीरों के चलने लायक भी स्थान नहीं है।
विज्ञापन
नगर में जिस तेजी से वाहनों की संख्या बढ़ रही है, उस लिहाज से पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। एकमात्र पार्किंग स्थल का निर्माण भी बेहद धीमी गति से चल रहा है। हालात यह है कि सड़कें ही टैक्सी, मैक्सी और दोपहिया वाहनों की पार्किंग स्थल बन गई हैं। विकास भवन से लेकर धारचूला रोड पर स्थित रई धारे तक वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित हो रही जीपों को भी सड़क किनारे ही पार्क किया जाता है।
विज्ञापन
केमू स्टेशन से टकाना को जाने वाली सड़क पर बेतरतीब तरीके से दोपहिया वाहन खड़े रहने से राहगीरों के चलने लायक सुरक्षित स्थान नहीं है। सड़कों के किनारे वाहनों के अनियंत्रित ढंग से खड़ा रहने से वृद्ध और बच्चे आए दिन घायल हो रहे हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु का कहना है कि जाम की समस्या न हो, इसके लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था बनाई गई है। सड़कों पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने पर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
धारचूला रोड पर लगा जाम
पिथौरागढ़। नगर में पार्किंग स्थल नहीं होने से सड़कों पर आए दिन जाम लग रहा है। जिन रूटों पर जीपों का स्टैंड बनाया गया हैं, उनमें अधिक समस्या पैदा हो रही है। बृहस्पतिवार को भी सिल्थाम से रई तक कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई। एक साथ बड़े वाहनों के प्रवेश करने पर यातायात पुलिस को भी जाम खोलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।