फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road should be constructed till Jauljibi fair site

Pithoragarh News: जौलजीबी मेला स्थल तक किया जाए मार्ग निर्माण

Sun, 13 Oct 2024 09:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 13 Oct 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Road should be constructed till Jauljibi fair site
कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन सौंपती तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शकुंतला दताल। स्रोत: स्वयं
धारचूला (पिथौरागढ़)। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शकुंतला दताल ने कुमाऊं आयुक्त को क्षेत्र की विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ऐतिहासिक जौलजीबी मेला स्थल तक मार्ग निर्माण और सौंदर्यीकरण की मांग प्रमुखता से आयुक्त के सामने रखी।
विज्ञापन

पिछले दिनों दारमा घाटी भ्रमण पर आए कुमाऊं आयुक्त से मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जौलजीबी गोरी पुल से लेकर मेला स्थल तक छोटे वाहनों के लिए मार्ग निर्माण किया जाना है। अभी तक न तो मार्ग बना है और नहीं घाट निर्माण और साैंदर्यीकरण का कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने जौलजीबी में एक बारात घर का निर्माण करने और पांगला में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पांगला में चार हजार की आबादी निवास करती है। अस्पताल नहीं होने से धारचूला आना पड़ता है। यदि वहां पर अस्पताल खुलता है तो नेपाल के लोगों को भी चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने माइग्रेशन वाले गांव दांतू में मुख्य सड़क से गबला मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण करने का अनुरोध भी किया। शकुंतला दताल ने बताया कि इन मांगों के संबंध में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की ओर से आश्वासन दिया गया है। इस अवसर पर जानकी बर्फाल, भावना मेहरा, कलावती देवी, हंसा देवी, राजू दताल, भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed