फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rm ban on taking photos of the museum Chim

रं संग्रहालय के चिम की फोटो लेने पर रोक

Sun, 23 Oct 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sun, 23 Oct 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Rm ban on taking photos of the museum Chim
रं संग्रहालय का निरीक्षण करते जनजाति आयोग के अध्यक्ष नपलच्याल - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड एसटी आयोग के अध्यक्ष और रं कल्याण संस्था के मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल ने रविवार को रं संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सीमांत में आने वाले पर्यटकों को दुर्गम क्षेत्रों में स्थित जनजातीय गांवों में जाने का समय नहीं हो तो भी वे धारचूला के म्यूजियम से ही जनजातीय संस्कृति को काफी हद तक करीब से जान सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि म्यूजियम के अंदर स्थापित रं चिम की फोटोग्राफी में रोक लगाई जाए।

विज्ञापन


रं चिम संग्रहालय के अंदर ही परंपरागत वास्तुशिल्प से तैयार कक्ष है। पिछले दिनों कुछ लोगों ने इस कक्ष (चिम) की फोटो लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी। विशेष परिस्थिति में ही अब चिम की फोटो लेने की अनुमति मिल पाएगी। बता दें कि पर्यटकों को सीमांत के जनजातीय समुदाय की जीवन शैली से रूबरू कराने के उद्देश्य से स्थापित रं संग्रहालय में आंतरिक साज-सज्जा एवं रखरखाव का कार्य प्रगति पर है तथा केरल से डेकोरेशन की टीम निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान भी कई पर्यटकों एवं आम नागरिकों ने म्यूजियम आकर जनजातीय संस्कृति को करीब से जाना।
विज्ञापन


संग्रहालय में मुख्य संरक्षक का म्यूजियम टीम के ओर से स्वागत करते हुए उर्मिला गुंज्याल ने कहा कि म्यूजियम में आंतरिक डेकोरेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को रं संग्रहालय का भव्य रूप देखने को मिलेगा। इस दौरान देवकृष्ण फकलियाल, महिमन ह्यांकी, राम सिंह ह्यांकी, दलबहादुर गर्ब्याल, राज गर्ब्याल, रितेश गर्ब्याल, शुक्कू गर्ब्याल, जसपाल गुंज्याल, कृष्ण नपलच्याल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोतिला वालों ने आयोग अध्यक्ष को बताई समस्या
20 दिनों से भूस्खलन की मार झेल रहे खोतिलावासियों ने जनजातीय आयोग अध्यक्ष नृप सिंह नपलच्याल को ज्ञापन देकर समस्या बताई। कहा कि स्कूली बच्चों को भूस्खलन के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीएमजीएसवाई की रोड से लगातार गिर रहे मलबे से खतरा और बढ़ गया है। लोगों ने खोतिला में पेयजल सप्लाई बहाल करने और नदी के किनारे से नया पैदल मार्ग बनाने की मांग की। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि इन समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। बाद में आयोग के अध्यक्ष ने लोनिवि, जल संस्थान, सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर खोतिला के लोगों की समस्या हल करने के लिए हरसंभव प्रयास को कहा। उधर, भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष लीला कुंवर के नेतृत्व में कोटेरा गांव की महिलाओं ने एसडीएम से मुलाकात कर पेयजल लाइन में लीकेज के कारण हो रहे भूस्खलन से सुरक्षा करने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि धारचूला देहात के कोटेरा में बीएसएनएल टावर के पास जल संस्थान द्वारा बिछाई गई पेयजल लाइन में लगातार हो रहे लीकेज के कारण गांव की जानकी देवी और अन्य किसानों के खेत धंस रहे हैं तथा पानी जमा होने से कई खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। आसपास के मकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला कुंवर ने कहा कि यदि तीन दिन के अंदर लाइन दुरुस्त नहीं की गई तो गांव की महिलाएं सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी। ज्ञापन देने वालों में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता बिष्ट, धाना देवी, पुष्पा देवी, रुकमा देवी, गीता गंडी, संगीता दुग्ताल, पुनीता ग्वाल, भागीरथी कुंवर, पुष्पा कुंवर आदि शामिल थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed