फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Revenue inspectors and sub-inspectors demonstrated against the government for four-point demands

चार सूत्री मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षकों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Revenue inspectors and sub-inspectors demonstrated against the government for four-point demands
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करते राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/थल/नाचनी। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर चार सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू हो गई है। संगठन ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को राजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षक कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि लंबे समय से की जा रही उनकी चार सूत्री मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पिथौरागढ़ में सचिव सूर्य प्रकाश पांडेय, राजेंद्र सिंह मेहता, प्रकाश कापड़ी, विजय पंत, सूर्य प्रकाश पांडेय, उदय सिंह भंडारी आदि, नाचनी में प्रकाश कापड़ी, प्रकाश जोशी आदि और थल में शंकर लाल वर्मा, भूपेंद्र पंत, संजीव द्विवेदी, विपिन चंद्र पाठक, प्रमोद कार्की, सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने विरोध जताया।
विज्ञापन

कनालीछीना मे भी राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षकों ने किया प्रदर्शन
कनालीछीना(पिथौरागढ़)। कनालीछीना तहसील में चार सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षकों ने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहां राजस्व निरीक्षक शंकर कापड़ी, योगिता चंद, योगिता जोशी, सुचिता बाफिला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व कर्मिंयों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। चंपावत तहसील परिसर में राजस्व कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पुष्कर नाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें प्रमुखता से उठाईं। वहां मोहित मेहता, शंकर सिंह बग्याल, संजय उनियाल, राजीव मेहरा, नीरज महर, अनिल कुमार टम्टा आदि थे। लोहाघाट में बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में कानूनगो महेंद्र सिंह और राकेश फर्त्याल के नेतृत्व में सुरेश राम, ईश्वरी राम, नारायण दत्त जोशी, सुनील मेहरा, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, छतर सिंह बोहरा आदि ने विरोध जताया। टनकपुर में राजस्व निरीक्षक गोविंद गिरी, राजस्व उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पुंडिर, प्रतिभा जोशी, अनुसेवक हरीश राम आदि विरोध में शामिल रहे।
ये हैं मांगें
राजस्व निरीक्षक और रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों को एकीकृत नहीं करने, समान कार्य के लिए समान वेतन और संसाधन उपलब्ध कराने, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण और राजस्व क्षेत्रों के पुनर्गठन करने और राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली का प्रख्यापन किया जाए।

राजस्व कर्मियों की हड़ताल के कारण नहीं बन सके प्रमाण पत्र
चंपावत। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक और राजस्व सेवक संघ की कलमबंद हड़ताल के कारण बृहस्पतिवार को सीमांत मंच में लगे बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा सके। इससे दूरदराज क्षेत्रों से आए ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिविर में ग्रामीण जाति, आय प्रमाण पत्रों के साथ अन्य प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए पहुंचे हुए थे। अलबत्ता शिविर में तहसीलदार ज्योति धपवाल अवश्य मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने गरीब और विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed