फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Retired municipal employee insisted on boycott

पालिका के रिटायर्ड कर्मचारी चुनाव बहिष्कार पर अड़े

Mon, 16 Jan 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 16 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Retired municipal employee insisted on boycott
पालिका के रिटायर्ड कर्मचारी चुनाव बहिष्कार पर अड़े - फोटो : अमर उजाला
पेंशन और ग्रेच्युटी की मांग को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे नगरपालिका के रिटायर्ड कर्मचारियों ने ऐलान कर दिया है कि यदि 31 जनवरी तक उनका भुगतान नहीं हुआ तो 15 फरवरी को मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन


पालिका के रिटायर्ड कर्मचारियों ने जिलाधिकारी, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी, शहरी विकास सचिव, निदेशक को पत्र भेजते हुए कहा है कि पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान राज्य वित्त आयोग की मद से किए जाने के आदेश होने के बावजूद अधिकारी इसका पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


रिटायर्ड कर्मचारी कल्लू राम के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने कहा कि शहरी विकास विभाग की तरफ कर्मचारियों का पेंशन और ग्रेच्युटी की मद का दो करोड़ रुपए से अधिक का अवशेष हो गया है। जिलाधिकारी के स्तर से भी पेंशन और ग्रेच्युटी के भुगतान के आदेश किए गए हैं। सभी कर्मचारी बेहद आर्थिक संकट में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके सामने परिवार का खर्च चलाने की समस्या आ गई है। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह वल्दिया, दान बहादुर, तारा देवी, प्रेम प्रकाश पांडे, सुशीला देवी समेत अन्य कर्मचारी थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed