{"_id":"6026c0a78ebc3ee97a19665c","slug":"reservation-changed-for-panchayat-raj-pithoragarh-news-hld414573333","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में रिक्त पदों को लेकर अंतिम प्रकाश सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में रिक्त पदों को लेकर अंतिम प्रकाश सूची जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के प्रधान, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के खाली पदों पर चुनाव के लिए अंतिम प्रकाशन सूची जारी कर दी गई है। पहले निर्धारित आरक्षण के बाद भी जिले में कई ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य के पद खाली थे। जहां आरक्षित श्रेणी का पात्र उम्मीदवार न मिलने से चुनाव प्रक्रिया नहीं हो पाई थी। उपनिर्वाचन के बाद भी कई ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्य और ग्राम प्रधान के पद नहीं भरे जा सके थे। नये आरक्षण के बाद पंचायती राज विभाग ने सूची का प्रकाशन कर दिया है।
डीएम आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को अंतिम प्रकाशन सूची को जिले के आठ विकासखंडों में चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। विकासखंड विण के देवलाल ग्राम पंचायत में पूर्व में आरक्षण की स्थिति अनुसूचित जाति थी। उसे नये आरक्षण के बाद अनारक्षित कर दिया गया है। विण के कासनी ग्राम पंचायत में पूर्व आरक्षण की स्थिति एससी महिला थी, जिसे अब एससी के लिए आरक्षित कर दिया गया है। मुनस्यारी विकासखंड के ग्राम पंचायत वल्थी में पूर्व आरक्षण की स्थिति एसटी महिला थी, उसे महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत हुपली में पूर्व में आरक्षण की स्थिति एसटी महिला की थी, जिसे अब एससी महिला, ग्राम पंचायत रूइसपाटा में पूर्व में आरक्षण की स्थिति एससी थी, उसे महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। विकासखंड गंगोलीहाट के भूली गांव में पूर्व आरक्षण की स्थिति अनुसूचित जाति महिला थी, उसे महिला और ग्राम पंचायत कोटली में पूर्व आरक्षण स्थिति अन्य पिछड़ा वर्ग महिला था। जिसे अब महिला के लिए कर दिया गया है। वहीं रिक्त ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के पदों को भी महिला/अनारक्षित श्रेणियों को विकासखंड कार्यालयों में चस्पा दिया गया है।