{"_id":"66bf9165eed9c6b83607e005","slug":"request-to-install-night-vision-technology-in-naini-saini-airport-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-116812-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नैनीसैनी एयरपोर्ट में नाइट विजन तकनीक स्थापित किए जाने का अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नैनीसैनी एयरपोर्ट में नाइट विजन तकनीक स्थापित किए जाने का अनुरोध
Fri, 16 Aug 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दायित्वधारी गणेश भंडारी ने नैनीसैनी एयरपोर्ट में नाइट विजन तकनीक स्थापित किए जाने का अनुरोध किया है। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपे पत्र में उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट में अभी नाइट विजन तकनीक नहीं है। खराब मौसम, कोहरा, बारिश में कम दृश्यता के कारण हवाई सेवा प्रभावित हो जाती है। उनके इस अनुरोध पर सीएम के निर्देश के बाद यूकाडा के अधिकारियों और सीएम के निजी सचिव अनिल जोशी के मध्य वार्ता हुई। इस अवसर पर यूकाडा के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पिथौरागढ़ लोक निर्माण विभाग के यांत्रिक खंड की ओर से आगणन शासन को भेजा गया है। यह धनराशि शीघ्र जारी कर दी जाएगी। दायित्वधारी भंडारी ने मुख्यमंत्री के घाट पेयजल योजना के ऐंचोली से हनुमान मंदिर पंप हाउस तक पुराने पाइप बदलने के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। शासन ने जल संस्थान को 89 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन