{"_id":"5b9bed34867a55013a6c482b","slug":"removal-of-subway-from-nainesini","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीसैनी से सबवे का पेच हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीसैनी से सबवे का पेच हटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
हवाई पट्टी में बनी सुरंग का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीसैनी हवाई पट्टी से हवाई सेवा शुरू करने के लिए शुक्रवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी एवं आईबीआरएल चंडीगढ़ से आए अधिकारियों ने हवाई पट्टी में ओढ़माथा गांव को जोड़ने वाले सबवे का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सबवे से हवाई सेवा में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है।
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से टैक ऑफ एवं लैडिंग के समय 15-15 मिनट के लिए सबवे के भीतर के आवागमन को रोकने की सलाह दी गई। शेष समय आवागमन में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सबवे के दोनों ओर एवं बीच में तीन स्थानों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने को कहा। टीम ने सबवे के पुलिस सुरक्षा गार्ड रूम, मुख्य टर्मिनल भवन, एटीसी टॉवर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी अधिकारियों से हवाई उड़ान के संबंध में बातचीत की। बीसीएएस से आए अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा मानकों के अनुरूप हवाई सेवा के संचालन के लिए कोई समस्या नहीं है। सुरक्षा संबंधी जो भी कमियां थी उन्हें दूर कर दिया गया है। अन्य आवश्यकताएं को एजेंसी ने एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया है। निरीक्षण के दौरान डीएम सी रविशंकर, बीसीएएस के महानिदेशक एएचएस बिलौरिया, क्षेत्रीय निरीक्षक संजय शर्मा, एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया के एजी जोशी, वीके शर्मा, टीबीआरएल चंडीगढ़ के आईपीएस संधू, ब्रिडकुल के महाप्रबंधक आरबी उनियाल मौजूद थे।
विज्ञापन