फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Religious rituals will be held at the Chardyoli Aditya Mahadev Temple on Surya Shashthi

Pithoragarh News: सूर्य षष्ठी पर चारद्योली आदित्य महादेव मंदिर में होंगे धार्मिक अनुष्ठान

Tue, 15 Sep 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 15 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Religious rituals will be held at the Chardyoli Aditya Mahadev Temple on Surya Shashthi
लोहाघाट(चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के सुंई-बिशुंग क्षेत्र के चारद्योली स्थित ऐतिहासिक आदित्य महादेव मंदिर में सूर्य षष्ठी पर्व पर बृहस्पतिवार को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्र की जनता के सहयोग से होने वाले आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, देव प्रस्तुति और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

आयोजक समिति के मदन पुजारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सूर्य षष्ठी पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे कलश यात्रा से होगा। इसके बाद गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, सूर्य पूजा, शिव पूजा और हवन-यज्ञ कराया जाएगा। इस दौरान सुंई-बिशुंग क्षेत्र की भजन मंडली की ओर से भजन और देव प्रस्तुति दी जाएगी। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने और आदित्य महादेव का आशीर्वाद लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed