फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Relief from opening of land-sevenshilling road

Pithoragarh News: थल-सातशिलिंग सड़क खुलने से मिली राहत

Sun, 29 Sep 2024 09:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 29 Sep 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
Relief from opening of land-sevenshilling road
थल-सात​शिलिंग रोड खुलने पर नागीमल मंदिर के पास से गुजरता वाहन।
थल (पिथौरागढ़) । जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य राजमार्ग थल-सातशिलिंग पांचवें दिन शाम को यातायात के लिए खुल पाया। इससे क्षेत्र के लोगों के साथ ही यात्रियों को भी राहत मिली है। 25 सितंबर को सड़क के दाएं छोर पर रामगंगा के कटाव से 60 मीटर सड़क नदी में समा गई थी।
विज्ञापन

लोनिवि ने पहाड़ी काटकर नई सड़क बनाई। सड़क खुल तो गई है लेकिन अभी भी आवागमन बहुत जोखिम भरा हुआ है। ऊपर नागीमल मंदिर की पहाड़ी दरकी हुई है। बोल्डर गिरने का भय बना हुआ है। नीचे रामगंगा के कटाव से सड़क का 160 मीटर हिस्सा खतरनाक जोन में बदल चुका है। बरसात के दिनों में नदी के कटाव से सड़क के बारबार टूटने का खतरा बरकरार है। जब तक नदी के कटाव को रोकने के लिए तटबंध नहीं बनाए जाते हैं तब तक सड़क के टूटने का सिलसिला जारी रहने वाला है। सड़क को बचाने का एकमात्र यह हो सकता है कि उपचार के लिए लोनिवि र सिंचाई विभाग नदी के किनारे कंकरीट युक्त तटबंध बनाए। नीचे की ओर बार बार सड़क के टूट जाने से ऊपर दरकी पहाड़ी को भी बार-बार काटना घातक हो सकता है। फिलहाल सड़क पर आवागमन बहाल होने से लोनिवि और स्थानीय व्यापारियों के साथ क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। सितंबर में तेरह और आठ दिन के अंतराल में दो बार सड़क के बंद होने से आम लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोट:
नागीमल मंदिर की पहाड़ी पर अटके हुए पत्थरों को दो-तीन दिन के भीतर श्रमिक लगाकर हटाया जाएगा। यात्रा को सुरक्षित बनाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। - अवधेश कुमार सक्सेना, अधिशासी अभियंता लोनिवि पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed