फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Referee pregnant from Bedinag gave birth to a child outside the toilet

बेड़ीनाग से रेफर गर्भवती ने शौचालय के बाहर दिया बच्चे को जन्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Referee pregnant from Bedinag gave birth to a child outside the toilet
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग अस्पताल से रेफर की गई एक गर्भवती महिला ने रेस्टोरेंट के शौचालय के बाहर खुले में बच्चे को जन्म दे दिया। 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को थल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन

108 के जिला समन्वयक परम पंत से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को बेड़ीनाग से गर्भवती अनीता को हायर सेंटर रेफर किया गया था। 108 एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल लाते समय महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई। महिला के परिजनों ने एंबुलेंस को रुकवाकर अनीता को सड़क किनारे स्थित एक रेस्टोरेंट के शौचालय में भेजा।
विज्ञापन

काफी देर तक अनीता बाहर नहीं आई। जब शौचालय का दरवाजा खोला गया तो वह प्रसव पीड़ा के कारण खड़ी नहीं हो सकी। इसके बाद 108 के ईएमटी मोहित सिंह ने चालक लक्ष्मण सिंह और आशा कार्यकर्ता की मदद से प्रसव पीड़िता को शौचालय के बाहर निकाला। इसके बाद शौचालय के बाहर खुले में ही सफल प्रसव करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस से थल स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके अलावा शुक्रवार की सुबह दीपा देवी ने नौलड़ा के समीप एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को गोचर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed