फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Record Theft in Public School Pithauragarh

पुलिस को सौंपी निजी स्कूल से दस्तावेज गायब होने की तहरीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Record Theft in Public School Pithauragarh
पिथौरागढ़। नगर के एक निजी स्कूल का स्टाफ और प्रबंधक आमने-सामने आ गए हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में चर्चा के बाद शुक्रवार को विद्यालय के स्टाफ ने संस्था के सचिव की पत्नी के लिए न्याय की मांग की। इस दौरान विभिन्न संगठनों के लोग भी स्कूल परिसर में मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के जीआईसी रोड निवासी ललिता जोशी ने कहा है 12 मई 2021 को उनके पति ललित मोहन जोशी का निधन हो गया था। जब वह छह जुलाई की सुबह स्कूल पहुंची तो उनके पति के कार्यालय में स्थित अलमारियां खुली थीं और विद्यालय से संबंधित पुराने और नए दस्तावेज भी उन्हें मौके पर नहीं मिले।
विज्ञापन

साथ ही उनके पति की व्यक्तिगत डायरी जिसमें वे प्रत्येक दिन की महत्वपूर्ण बातें लिखा करते थे, वह भी गायब थी। शुक्रवार को निजी स्कूल में बड़ी संख्या में अभिभावकों सहित विभिन्न संगठनों के लोग पहुंचे थे। ललिता जोशी ने पति की मौत के बाद स्कूल प्रबंधन पर उन्हें दरकिनार करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के स्टाफ ने हाथों में बैनर लेकर ललिता को न्याय दिलाने की मांग की। इस मामले में स्कूल के प्रबंधक मनोज जोशी का कहना है कि संस्था में वह अध्यक्ष हैं जबकि ललित मोहन जोशी सचिव थे।

कुछ लोग और स्टाफ बेवजह मामले को तूल देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने वालों के खिलाफ उनकी ओर से भी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed