फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   RBIFC Ranchi defeated KKC Goal

Pithoragarh News: आरबीएफसी रांथी ने केकेसी गोल को हराया

Sun, 19 Jul 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
RBIFC Ranchi defeated KKC Goal
थल (पिथौरागढ़)। चैंपियन फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में आरबीएफसी रांथी मुनस्यारी ने केकेसी गोल के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। रांथी के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम पर दनादन पांच गोल दागकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी खेल मैदान में व्यापार मंडल की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में रांथी के खिलाड़ी शुरुआत से ही हावी रहे। केकेसी गोल के खिलाड़ी पूरे मैच में बेबस दिखे। रांथी की टीम मध्यांतर तक तीन गोल से आगे थी। रांथी के तेजतर्रार सेंटर फॉरवर्ड जितेंद्र ने गोल की हैट्रिक जमाई। राइट इन फॉरवर्ड सोनू ने दो गोल दागे। रेफरी प्रथम बिष्ट, लाइनमैन नीरज कुमार, सुमित कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि मनोहर सिंह क्वीरीयाल, नीरज जोशी, कुंदन खाती, रौनी सौरियाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित सत्याल, उपाध्यक्ष राजा जोशी, महासचिव अनिल सिंह कार्की, उप सचिव अमन सत्याल, कोषाध्यक्ष भानु सत्याल समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed