{"_id":"579cd6ea4f1c1b1c1521edf5","slug":"ration-of-four-months-was-found-in-rural-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण अंचलों में चार माह से नहीं मिला राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण अंचलों में चार माह से नहीं मिला राशन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
नहीं मिला राशन
- फोटो : अमर उजाला
राशनकार्डों को ऑनलाइन करने की अनिवार्यता से ग्रामीण अंचलों में लोगों को चार माह से सरकारी सस्ते-गल्ले की दुकानों से राशन नहीं मिल पा रहा है। इससे आक्रोशित ग्राम प्रधान शनिवार को जिला पूर्ति कार्यालय आ धमके। आरोप लगाया कि गांव के गरीबों को राशन से वंचित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इधर, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन का कहना है कि जो राशनकार्ड ऑनलाइन नहीं हुए हैं, उनमें राशन नहीं मिलेगा। लोगों से अपील की है कि वह तत्काल राशनकार्ड ऑनलाइन करा लें।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह ने कहा कि कई गांवों से बीपीएल, एपीएल और अंत्योदय कार्डधारकों की यह शिकायत आ रही है कि राशन नहीं मिल पा रहा है। लोग प्रधानों के पास आकर शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि तत्काल इसका समाधान नहीं निकाला गया तो गरीबों के सामने भुखमरी की नौबत आ जाएगी। डीएसओ से बात करने के लिए कई प्रधान पहुंचे थे। उनकी डीएसओ से मुलाकात नहीं हो पाई। बाद में डीएसओ मनोज कुमार बर्मन ने स्वीकार किया कि बिना ऑनलाइन वाले कार्डों में राशन जारी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन