फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ramleela in Pithauragarh

देखो देखो घमंडी का हाल...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ramleela in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में सदर की रामलीला में शिव का धनुष तोड़ते राम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। सदर की 125वीं रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। इसमें रावण- बाणासुर संवाद, तमाम देशों के राजाओं ने धनुष तोड़ने का असफल प्रयास राम के विश्वामित्र की आज्ञा से धनुष भंग करना, सीता का राम को जयमाला पहनाना और परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार की रामलीला में सीता स्वयंवर में पहुंचा लंकापति रावण राजा जनक से कहता है ‘अरे जनक तुम लाओ सिया को...’। इसके बाद वह धनुष उठाने का प्रयास करता है तो बाणासुर ‘देखो देखो घमंडी का हाल, धनुष को तोड़ेगा आज...’ कहकर उस पर तंज कसता है। इससे पहले मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने तीसरे दिन की रामलीला का शुभारंभ किया। वहां वीरेंद्र साह, कमल पुनेड़ा, राजेश शर्मा, गौरव बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

नाथ संभुधनु भंज निहारा...
बेड़ीनाग। श्री नागदेवी रामलीला की तीसरे दिन की रामलीला का मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी, डॉ. संदीप ने संयुक्त रूप से किया। रामलीला में परशुराम-लक्ष्मण संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। सीता स्वयंवर के बाद सभा में पहुंचे परशुराम पूछते हैं कि उनके आराध्य शिव का धनुष किसने तोड़ा है तो लक्ष्मण कहते हैं, ‘नाथ संभुधनु भंज निहारा, होइहि केउ एक दास तुम्हारा’। परशुराम की भूमिका जगदीश बिष्ट, लक्ष्मण की भूमिका लक्ष्य रौतेला, राम की भूमिका मनीष रौतेला, सीता की भूमिका में सौरभ उप्रेती, रावण की भूमिका नानी बिष्ट, बाणासुर की भूमिका किशोर जोशी ने निभाई। वहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बलवंत सिंह धानिक, नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, खजान गुड्डू, डीएल शाह, दीप बिष्ट, राजेश पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकोड़ी में पहली बार रामलीला का आयोजन
चौकोड़ी (पिथौरागढ़)। चौकोड़ी में श्री मूलनारायण रामलीला कमेटी के तत्वावधान में प्रथम बार रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला और भाजपा नेता फकीर टम्टा ने किया। रामलीला में धनुष यज्ञ और परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया। वहां कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कार्की, दीप उप्रेती, हरीश चुफाल, धीरज जोशी, मनोज सानी, हीरा सिंह गैड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed