फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rajiv Navodaya Vidyalaya lateral entry exam today, vacant seats expected to be filled

Pithoragarh News: राजीव नवोदय विद्यालय की पार्श्व परीक्षा आज, रिक्त सीट भरने की उम्मीद

Sat, 14 Mar 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Navodaya Vidyalaya lateral entry exam today, vacant seats expected to be filled
पिथौरागढ़। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में विद्यार्थी प्रवेश लेने से हाथ पीछे खींच रहे हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस शिक्षा सत्र में यहां 147 सीटें रिक्त हैं। नए शिक्षा सत्र में इन रिक्त सीटों को भरने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने पहली बार लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश देने की पहल शुरू करनी पड़ी है। इन रिक्त सीटों को भरने के लिए आज पार्श्व प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। 857 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

राजीव नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट में 420 सीटें निर्धारित हैं। इस शिक्षा सत्र 7,8,9 और 11 वीं कक्षा में 147 सीटें रिक्त रह गई हैं। अब नए शिक्षा सत्र में इन रिक्त सीटों के साथ ही कक्षा छह में 60 विद्यार्थियों को प्रवेश देना है। विद्यालय प्रबंधन ने पहली बार रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। प्रबंधन को उम्मीद है कि पार्श्व परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी प्रवेश पाने के लिए आगे आएंगे और रिक्त सीट भरेंगी। रविवार यानि आज परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए 857 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

हर ब्लॉक में होगा एक परीक्षा केंद्र
विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक रिक्त सीटों के साथ ही कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन होगा। कक्षा छह में निर्धारित 60 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। हर ब्लॉक में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विद्यार्थी स्थानीय स्तर पर ही प्रवेश परीक्षा दे सकेंगे। केएनयू जीआईसी पिथौरागढ़, जीआईसी धारचूला, बेड़ीनाग, डीडीहाट, कनालीछीना, पिपलीकोट, गंगोलीहाट और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मुनस्यारी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए कक्षावार पंजीकृत विद्यार्थी
कक्षा निर्धारित सीट रिक्त सीट पंजीकृत विद्यार्थी
7 60 24 21
8 60 48 25
9 60 30 32
11 60 45 28
------------------------------------------------------------------------------
कोट
कक्षा 7 से 11वीं तक की रिक्त सीटों को भरने पार्श्व प्रवेश दिए जाएंगे। इसके लिए रविवार को परीक्षा होगी। कक्षा छह में प्रवेश के लिए भी परीक्षा का आयोजन होगा। - त्रिभुवन वर्मा, प्रभारी प्रधानाचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, गंगोलीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed