फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Raised demand for alternative route to Champawat and Pithoragarh

Pithoragarh News: चंपावत और पिथौरागढ़ के लिए वैकल्पिक मार्ग की मांग उठाई

Wed, 18 Sep 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 18 Sep 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Raised demand for alternative route to Champawat and Pithoragarh
टनकपुर (चंपावत)। मर्चेंट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर चंपावत और पिथौरागढ़ के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को एसोसिएशन ने ज्ञापन भेजकर कहा कि टनकपुर-पिथौरागढ़ आल वेदर रोड निर्माण के लिए सीएम का आभार व्यक्त करते हैं। भविष्य में उनकी समस्या के समाधान की आशा है, लेकिन वर्तमान बरसात के मौसम में हाईवे बार-बार बंद होने से व्यापार प्रभावित होने से व्यापारियों को दिक्कत हो रही है। इससे टनकपुर का व्यापार अन्य मंडियों विशेषकर हल्द्वानी मंडी को स्थानांतरित हो रहा है। यहां के व्यापारियों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
आजादी के 77 वर्ष बाद भी पिथौरागढ़ के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं हो पाया है। व्यापार की दृष्टि से टनकपुर बहुत छोटी मंडी है जो कि चंपावत और पिथौरागढ़ पर आधारित है। हल्द्वानी, रामनगर, कोटद्वार आदि अन्य मंडियां निरंतर प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त बार-बार भूस्खलन से जानमाल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। पहाड़ से गंभीर मरीजों को इलाज के लिए मैदान तक आने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

इस मामले को गंभीरता से लेकर निदान की मांग की है। ज्ञापन सांसद अजय भट्ट और केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा को भेजा है। ज्ञापन भेजने वालों में मयंक गर्ग, आलोक अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, गोविंद राम स्वरुप, मोहित गड़कोटी, मंजीत कुमार आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed