फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rain and closed roads increased the difficulties

बारिश और बंद सड़कों ने बढ़ाई मुश्किलें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rain and closed roads increased the difficulties
पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग में लेक घाटी के समीप चट्टानें खिसकने से बंद सड़क। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में सोमवार को पांचवें दिन भी मौसम खराब रहा। मलबा आने से पिथौरागढ़-घाट और पिथौरागढ़-थल सड़क सहित 40 सड़कें बंद हो गईं। हालांकि शाम तक पिथौरागढ़-घाट और पिथौरागढ़-थल सड़क समेत 15 सड़कों को आवाजाही के लिए खोल दिया गया जबकि 25 सड़कें अब भी बंद हैं। वहीं सड़कें बंद रहने से यातायात दिन भर ठप रहा। बारिश और सड़कें बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में 6 अक्तूबर की रात 11 बजे से बारिश शुरू हुई थी। पांचवें दिन भी बारिश का क्रम नहीं थमा। जिले की लाइफ लाइन कही जाने वाली पिथौरागढ़-घाट सड़क दिल्ली बैंड, मटेला में मलबा आने के कारण सोमवार शाम तक बंद रही। इस कारण टनकपुर और अल्मोड़ा रूटों से आने वाले वाहन घाट में ही फंसे रहे। स्थिति को देखते हुए एनएच खंड ने मशीनें लगाकर सड़क से मलबा और पत्थर हटाने का काम किया। शाम पांच बजे इस सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया। इसके बाद तीन दिनों से फंसे सामान से लदे ट्रक सहित बसें, टैक्सियां एवं अन्य वाहन पिथौरागढ़ पहुंचे। सड़क खुलने के बाद पिथौरागढ़ से भी लोग हल्द्वानी और टनकपुर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

वहीं लेकघाटी के पास पहाड़ी से चट्टान टूटकर गिरने से पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर भी यातायात बाधित रहा जिसे दिन में खोल दिया। इसके अलावा पनार-गंगोलीहाट सड़क रविवार रात पेड़ गिरने से बाधित रही जिस कारण सुबह इस मार्ग पर यातायात बंद रहा। बाद में पनार चौकी के पुलिस कर्मियों ने पेड़ को काटकर हटाया और सड़क को यातायात के लिए खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कें बंद होने से मैदानी क्षेत्रों के लिए आवाजाही कर रहे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग घंटों तक रास्तों में फंसे रहे। दिन में बोल्डर हटाने के बाद यातायात सुचारु हुआ। शाम तक मुख्य एनएच सहित 15 सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई।
जिले में खुले रहे स्कूल
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में सोमवार को स्कूल खुले रहे। सुबह से ही बारिश के चलते विद्यार्थियों को छाता लेकर स्कूल जाना पड़ा। यही स्थिति स्कूल से लौटते समय भी रही। हालांकि खराब मौसम के कारण कम ही बच्चे स्कूल पहुंचे। संवाद
कुछ हिस्सों में निकली धूप
पिथौरागढ़। पांच दिन तक मौसम खराब रहने के बाद सोमवार शाम पांच बजे बाद गणाई गंगोली, बेड़ीनाग, मुनस्यारी, बंगापानी सहित जिले के कुछ हिस्सों में धूप निकली। इससे लोगों ने राहत महसूस की। संवाद
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
पिथौरागढ़। जिले के चंडाक क्षेत्र में पेड़ गिरने के कारण बिजली की 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते कई गांवों और कस्बों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने मौके का निरीक्षण किया और यूपीसीएल के अभियंता को आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। संवाद

पिथौरागढ़ जिले की बंद सड़कें
मसूरीकांडा-होकरा, गिनी बैंड-समकोट, नाचनी-भैंसकोट, छिरकिला-जम्कू, बैराट-बौगाड़ बैराजुबर, सानदेव-तुरगोली, कांटेगांव-सिखोला, नैनीपातल-मड़मानले-कठपतिया, सिलौनी-क्वीतड़, ऐंचोली-जाख-मासू, मूनाकोट-सिरकुच-जाख, झूलाघाट-तालेश्वर, गुरना-गोगिना-सल्ला, सल्ला-रौतगड़ा, झूलाघाट-बलतड़ी, देवीसूना-जमतड़ी, गोगिना-चुपकोट-जमराड़ी, डूनी-चहज, गाला-जिप्ती, तवाघाट-घट्टाबगड़, तवाघाट-सोबला, घट्टाबगड़-लिपतुलेख, गुंजी-कुटी-जौलिंगकांग, रामगंगा पुल-मुनस्यारी, सोबला-तिदांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed