{"_id":"5ab7d48b4f1c1bbd758b765c","slug":"rain-accompanied-by-strong-winds-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/डीडीहाट/धारचूला/अस्कोट
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट के नारायणनगर में सड़क में गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले का मौसम रविवार दोपहर बाद अचानक बिगड़ गया। तेज हवा के साथ बारिश हुई। हिमालयी चोटियों पर बर्फबारी हुई है। वहीं, डीडीहाट के नारायणनगर में आंधी चलने से चीड़ का एक पेड़ सड़क पर गिर गया, इससे एक घंटा 5 मिनट तक यातायात बाधित रहा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चलीं। इससे मौसम में काफी ठंडक आ गई है।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जिला मुख्यालय के साथ ही डीडीहाट, अस्कोट, धारचूला में हवा के साथ करीब एक घंटे बारिश हुई। मुनस्यारी की चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार में बर्फबारी हुई। धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
उधर, बारिश, आंधी के दौरान अपरान्ह 3.10 बजे नारायणनगर में पेट्रोल पंप के पास चीड़ का पेड़ सड़क पर आ गिरा। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोनिवि के सहायक अभियंता सचिन सिंघल के नेतृत्व में पेड़ को सड़क से हटाया गया। शाम 4.15 बजे सड़क पर यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन