फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Question the works of the Border Roads Organization

सीमा सड़क संगठन के कार्यों पर सवाल उठाए

Tue, 23 Jan 2018 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 23 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
Question the works of the Border Roads Organization
पिथौरागढ़ जिला पंचायत की बैठक में मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने सीमा सड़क संगठन के कार्यों पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। बैठक में खड़कूभल्या-उपरतोला सड़क की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे।

विज्ञापन


जिपं अध्यक्ष प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में सदस्यों ने कनालीछीना से ओगला तक सीमा सड़क संगठन द्वारा किए जा रहे चौड़ीकरण के कार्य में खराब गुणवत्ता का मामला उठाया। कहा कि खराब गुणवत्ता के कारण सड़क जल्द ही खराब हो जाएगी। सदस्यों ने सीमा सड़क संगठन के कार्यों की जांच की मांग उठाई। सदस्यों ने जौलजीबी बाजार में नाली निर्माण न करने का मामला भी उठाया। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने बैठक में मौजूद बीआरओ के अधिकारियों को नाली निर्माण के निर्देश दिए। सदस्यों ने क्षेत्र में संचालित विकास के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की। कहा कि विभिन्न योजनाओं में धन आवंटन नहीं हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी ने धन आवंटन के लिए विभाग और शासन स्तर पर पत्राचार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


सदस्यों ने विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों की कमी और क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत करने का मामला उठाया। मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद कुमार सेमल्टी ने कहा कि जिले में शीघ्र शिक्षकों की तैनाती होने जा रही है, शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में शिक्षक तैनात किए जाएंगे। क्षतिग्रस्त स्कूलों के मरम्मत के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। सदस्यों ने जिले की निर्माणाधीन सड़कों का काम पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणाईगंगोली में आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन का निर्माण करने, कंडाराछीना में चिकित्सालय भवन का निर्माण करने और फार्मेसिस्ट की नियुक्ति करने का मामला उठा। इस संबंध में जिला योजना में प्रस्ताव रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलवंत महरा, बेड़ीनाग की प्रमुख रेखा भंडारी के साथ ही जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed