{"_id":"61afaa57d97a9d68a2433024","slug":"protest-by-staff-union-in-pithuragarh-pithoragarh-news-hld446932758","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। दो सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। एनएचएम कर्मियों ने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को कार्य बहिष्कार पर गए एनएचएम कर्मी अध्यक्ष चंदन पंवार के नेतृत्व में रामलीला मैदान में एकत्र हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से एनएचएम कर्मी हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड पे देने और एनएचएम में आउटसोर्स से नियुक्ति नहीं करने की मांग कर रहे हैं।
एनएचएम कर्मियों ने शीघ्र मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर उपाध्यक्ष योगेश पंत, कोषाध्यक्ष योगेश भट्ट, मीडिया प्रभारी मोनू पंत सहित कई एनएचएम कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, मुनस्यारी में एनएचएम कर्मी कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने सरकार से एनएचएम कर्मियों की मांग को शीघ्र पूरा करने को कहा। बेड़ीनाग में डॉ. मनीषा सामंत, मोनू खड़ायत, राजवीन सिंह, राजेंद्र बिष्ट, दीपक रावत आदि ने धरना दिया। मुनस्यारी में भी एनएचएम कर्मी हड़ताल पर रहे।