फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest by Congress

बारहमासी सड़क की बदहाली से आक्रोशित कांग्रेस कार्यर्काओं ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Protest by Congress
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में बारहमासी सड़क की बदहाली से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क की बदहाली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सरकार ने जिस सड़क को बारहमासी नाम देकर बनाया उसकी पोल बरसात में ही खुल गई है। हल्की बारिश में भी कई जगह भूस्खलन होने से सड़क बंद हो जा रही है। इससे बड़ी आबादी को काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आक्रोशित कार्यकर्ता शनिवार को जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने वहां शासन-प्रशासन और एनएच प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि करोड़ों की लागत से बनी बारहमासी सड़क कमजोर हो गई है। करीब 150 किमी लंबी इस सड़क पर निर्माण के बाद भूस्खलन, सुरक्षा दीवार टूटने की कई घटनाएं हो गई हैं।
सड़क बंद होने से सीमांत जिले पिथौरागढ़ में रोजमर्रा के सामान के साथ सब्जी, फल आदि सामान महंगा हो रहा है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर और कांग्रेस उपाध्यक्ष जावेद खान ने कहा कि पहाड़ की सड़कें पहले से ही संवेदनशील थीं। अब हादसों का ज्यादा खतरा बढ़ गया है।
उन्होंने सड़क निर्माण की सीबीआई जांच करा दोषी ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। उन्होंने स्थानीय विधायक पर भी सवाल उठाए। कहा कि आखिर वह इस सड़क पर क्यों चुप हैं।

इस मौके पर जिला महामंत्री गजेंद्र वल्दिया, राजेश्वरी धामी, हीरा बिष्ट, पद्मा बिष्ट, मदन भट्ट, त्रिलोक बिष्ट, खीमराज जोशी, सुभाष पुनेड़ा, दिनेश बिष्ट, दीपक बेलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed