{"_id":"61d7380d8abd4a67803b96ef","slug":"protest-by-congress-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld450175712","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका जिला प्रशासन और बैंकों का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका जिला प्रशासन और बैंकों का पुतला
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कांग्रेस कार्यकर्ता बैंक और शासन-प्रशासन का पुतला दहन करते हुए।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और बैंकों का पुतला फूंका। उन्होंने बैंकों पर मनमानी बरतने के आरोप लगाए।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और सांसद प्रतिनिधि संतोष गोस्वामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और बैंकों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एमएसएमई और पीएमईजीपी जैसी योजनाओं और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के नाम पर प्रवासी और स्थानीय युवाओं को लोन देने की बात कही गई और बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर अपनी पीठ थपथपाई लेकिन वास्तविक रूप से इन लोन देने की योजनाओं के नाम पर युवाओं का मजाक बनाया जा रहा है और उनको ठगा जा रहा है।
लोन देने के लिए कमेटी गठित की गई है, जिसमें जिलाधिकारी, उद्योग विभाग अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। जो युवाओं के साक्षात्कार ले रहे हैं, पर लोन देने के नाम पर बैंक अपनी मनमानी चला रहे हैं। जिससे युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। पिथौरागढ़ में अभी भी 500 से अधिक युवा बैंक की मनमानी की वजह से इस लोन के नाम पर प्रताड़ित किए गए हैं जो दर- दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इन योजनाओं के नाम पर मात्र पोस्टर और होर्डिंग में ही कार्य किया जा रहा है और वास्तविक रूप से युवा लोन के लिए इधर उधर भटकने के लिए परेशान हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मनमानी करने वाले बैंकों पर नकेल नहीं कसी गई और जरूरत मंद युवाओं को लोन नहीं दिया गया तो सरकार, प्रशासन और बैंकों के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर गौरव महर, भूपेश नगरकोटी, शंकर लाल, अक्षय कुंवर, विजय कुमार, सतीश गोस्वामी, नरेंद्र सौन, विक्रम रावत, शंकर धामी, सोनू ठकुराठी, अरुण महर मौजूद रहे।