फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest by Congress in Pithauragarh

कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Protest by Congress in Pithauragarh
पिथौरागढ़ भाजपा सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार के पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा देश में भाजपा शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। रसोई गैस के दाम हजार के पार पहुंच गए हैं। जरूरी सामान की कीमत ऐतिहासिक रूप से बढ़ी रही हैं और सिर्फ भाजपा के अच्छे दिन आए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टकाना में एकत्र होकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा देश-प्रदेश में महंगाई के सभी पुराने रिकार्ड ध्वस्त हो गए हैं, जो भाजपा सरकार की देन है। रसोई गैस देश के इतिहास में पहली बार हजार के पार पहुंच गई है। गरीब लोगों के लिए रसोई गैस भराना मुश्किल हो गया है। डबल इंजन सरकार की उज्ज्वला योजना के सिलिंडर शोपीस बन गए हैं।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष पवन माहरा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर है। भाजपा ने प्रदेश में राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए सीएम तो बदले लेकिन प्रदेश के हालत नहीं बदली। प्रदेश सचिव करन सिंह ने कहा देश-प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की गलत नीतियों को बखूबी समझ चुकी है। जनता आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी। पुतला दहन में ऋषेंद्र महर, शुभम बिष्ट, दीपक तिवारी, रवि बोहरा, भुवन जोशी, शिवम पंत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed